Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली शोभायात्रा

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को नगर में एक शिव बारात निकाली गई। इस बारात में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। यह बारात नगर के रूहट्टा मोहल्ले से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राचीन पांचों शिवाला मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में एक रथ पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती विराजमान थे। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शिव ध्वज फहराते ही वातावरण "ओम ध्वनि" के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के उपरांत निकाली गई शोभायात्रा में शिव संदेश से सुसज्जित झांकियां शामिल थीं। बैनर और आध्यात्मिक नारों के माध्यम से जन-जन तक शांति, पवित्रता और सकारात्मकता का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. बीके मंजू बहन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर कहा कि यह वह पावन रात्रि है जब निराकार परमपिता परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है। उन्होंने बताया कि शिव का अर्थ कल्याणकारी है, जो समस्त विश्व का मंगल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि जिस प्रकार महिलाएं अध्यात्म में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं और जीवन को सशक्त बनाती हैं, अगर पुरुष समाज भी इसे अपने जीवन में अपना ले तो स्वर्णिम संसार बनने में देर नहीं लगेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में कोटेदार ने कम राशन देने की बात स्वीकारी:युवक ने वीडियो बनाया, कोटेदार बोला- ऊपर से ही कम मिलता है
    Next Article
    संत रविदास आश्रम की जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई:हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश में सरकारी भूमि चिह्नित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment