Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कोटेदार ने कम राशन देने की बात स्वीकारी:युवक ने वीडियो बनाया, कोटेदार बोला- ऊपर से ही कम मिलता है

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में एक कोटेदार द्वारा कम राशन दिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कोटेदार ने स्वीकार किया कि उसे ऊपर से ही कम राशन मिलता है, इसलिए वह लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं दे पाता। यह मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेरारब्बू गांव का है। अमित कुमार नामक युवक जब कोटे पर राशन लेने पहुंचा तो उसे कम राशन दिया गया। इस पर अमित ने अपने मोबाइल से कम तौल का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी कोटेदार संतोष कुमार से बहस भी हुई। अमित द्वारा कम राशन देने का कारण पूछने पर कोटेदार संतोष कुमार ने कहा कि उसे खुद ही ऊपर से कम राशन मिलता है, तो वह लाभार्थियों को पूरा राशन कैसे दे। हालांकि, कैमरे पर नजर पड़ते ही वह घूमकर खड़ा हो गया। अमित ने अन्य ग्रामीणों के भी वीडियो बनाए, जिन्होंने बताया कि कोटेदार एक से दो किलो तक राशन कम देता है और शिकायत करने पर राशन बंद करने की धमकी देता है। युवक अमित ने बताया कि ज्यादा यूनिट वाले राशन कार्डों पर 5 से 6 किलो तक की कटौती की जाती है। उसे भी 15 किलो की जगह पहले 11 किलो राशन दिया गया। जब उसने विरोध करते हुए वीडियो बनाया, तो कोटेदार ने 14 किलो राशन दिया, लेकिन पूरा तब भी नहीं दिया। कोटेदार ने अमित से कहा कि जहां शिकायत करनी हो कर लो, वह पूरा राशन नहीं दे पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्व परिषद से सत्यापित होगा लाभचंद मार्केट का मानचित्र:आगरा के राजामंडी स्थित लाभचंद मार्केट पर गहराता जा रहा संकट, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगा जवाब
    Next Article
    जौनपुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment