Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में मशहूर शायर निसार अहमद का निधन:बस इतनी देर का झगड़ा है, जिंदगी क्या है...शेर के लिए थे मशहूर

    3 hours ago

    1

    0

    मशहूर शायर निसार अहमद का रविवार सुबह जफराबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। सुबह 5:00 बजे हुई उनके निधन की खबर सुनते ही साहित्य जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल और समाजसेवी शिवम बरनवाल ने उनके निधन को जफराबाद के लिए 'एक हस्ती और इल्म का खजाना' खोने जैसा बताया। उनकी साहित्यिक विरासत को याद करते हुए, लोगों ने उनके लिखे हुए शेरों और किताबों पर चर्चा की। उनका एक मशहूर शेर है: 'विलादते बादे अजान, शहादते बादे नमाज, बस इतनी देर का झगड़ा है, जिंदगी क्या है।' उनके पुत्र शाहिद अंसारी ने बताया कि शायर निसार अहमद को रविवार रात 10:00 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. हैदर रजा आब्दी, कलामुद्दीन अंसारी, जफराबाद के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेड़ पर 30 फीट ऊपर लटका मिला अधेड़ का शव:चित्रकूट में हत्या का आरोप, 20 दिन से पत्नी लापता थी; अगले महीने बेटी की शादी होनी थी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के नौगढ़ में वर्ष प्रतिपदा उत्सव:डॉ. हेडगेवार की जयंती मनाई गई, भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment