Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में नाले में डूबे युवक का शव बरामद:20 घंटे चला सर्च अभियान, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। करीब 20 घंटे तक चले खोजबीन अभियान के बाद युवक का शव सेवई नाले से बरामद किया गया। यह घटना कपसियां गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, शेरापट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक यादव अपने दोस्तों के साथ नाले के चेकडैम पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे दीपक अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिल सका। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे दीपक यादव का शव घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक यादव पढ़ाई में होशियार था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद गांव में सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के चेकडैम पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड जैसे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एम्बुलेंस ड्राइवर पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप:कन्नौज में प्रसूता को अस्पताल ले जाते समय हुई घटना, FIR दर्ज
    Next Article
    कोई महिला सपा को वोट नहीं देगी-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद:बोले- अखिलेश मुंगेरी लाल के सपने देख रहे, 2027 में सपा सैफई जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment