Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोई महिला सपा को वोट नहीं देगी-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद:बोले- अखिलेश मुंगेरी लाल के सपने देख रहे, 2027 में सपा सैफई जाएगी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। नवरात्रि के अवसर पर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दर्शन के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति पर बयान दिए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने के दावे को "मुंगेरी लाल के हसीन सपने" जैसा बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश 40 हजार नहीं, 40 लाख भी दें तो कोई भी महिला अपना सुहाग, शांति और राखी को खतरे में डालने के लिए सपा के साइकिल का बटन नहीं दबाएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उन्हें वर्ष 2014 से मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी मां का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा और प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी सैफई तक सिमटकर रह जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। रसोई गैस को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन-पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में नाले में डूबे युवक का शव बरामद:20 घंटे चला सर्च अभियान, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी
    Next Article
    लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर भेजे पैसे:फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ईरान के लिए चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment