Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पीयू संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:समर्थ पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, कुलपति के आदेश पर निर्णय

    12 hours ago

    1

    0

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और छात्र हितैषी बनाना है। अब सभी संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही कराया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी। इसके बाद वे अपनी पसंद के महाविद्यालय और विषय का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, समर्थ पोर्टल का लिंक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही संचालित की जाएगी। ऐसे में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनेगी। इससे अभ्यर्थियों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा भी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में मारी गोली,सीओ बोले -पूर्व सांसद की हत्या की फिराक में था
    Next Article
    CMO कार्यालय गेट पर मिला अज्ञात युवक का शव:देवरिया पुलिस पहचान और मृत्यु के कारणों की जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment