Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में मारी गोली,सीओ बोले -पूर्व सांसद की हत्या की फिराक में था

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के तम्बौर थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में तम्बौर पुलिस ने मंगलवार देर रात सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, 2 जून की शाम लगभग पांच बजे शादाब पुत्र जाफर निवासी शेखन टोला, थाना तम्बौर, पूर्व सांसद राजेश वर्मा के मकान के सामने तमंचा, कारतूस और चाकू लेकर पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह पुरानी जमीनी रंजिश के चलते हत्या की नीयत से वहां आया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन वह रास्ते से फरार हो गया। सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने उसकी तलाश में सघन अभियान चलाया। देर रात को ज्ञानेंद्र भट्टे के पास स्थित आम के बाग में आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर कर दिए। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 312 बोर, दो फायर किए हुए कारतूस, दो मिस कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पहले पश्चिम बंगाल जाने पर लगता था पाकिस्तान आ गए':लखनऊ में रामभद्राचार्य बोले- UP में फिर भाजपा सरकार आएगी
    Next Article
    जौनपुर में पीयू संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:समर्थ पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, कुलपति के आदेश पर निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment