Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में SOG-पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थर से हमला:लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम, पांच थानों की फोर्स तैनात; एक SI गंभीर, BHU रेफर

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में पुलिस और SOG के टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। पुलिस वालों पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। खदेड़ते हुए गांव के बाहर कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं सिकरारा थाने के SI विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पांच थानों की मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। दरअसल, पुलिस टीम लूट के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। आरोपी के परिवार का आरोप है कि गलत सूचना पर पुलिस वाले आए। घर में जबरन घुसे और तोड़फोड़ की। किमती सामनों को तोड़ा। वहीं पुलिस का कहना है कि वह लूट के आरोपी को हिरासत में लेकर जा रहे थे। लेकिन उसके परिजनों और ग्रामीणों ने रास्ता रोक लिया। जब हटने के लिए कहा तो लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस ने पूरे गांव में घेराबंदी कर दी। मामला बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे का है। अब घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला लूट के मामले में फरार था पंकज पुलिस के मुताबिक, बीरभानपुर गांव का रहने वाला पंकज गौतम (34) लूट का आरोपी है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। रात करीब साढ़े 9 बजे सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, SI विनोद सिंह और SOG टीम के 10-12 लोग गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया और लेकर जाने लगे। इसी बीच परिजनों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया और आरोपी को ले जाने से रोकने लगे। इस दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस टीम से कहासुनी हो गई। जब पुलिस ने विरोध किया तो गांव वालों ने टीम पर लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम की गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की। हंगामा करीब तीन घंटे चला। एक दरोगा गंभीर घायल, BHU रेफर पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर वहां से हटना पड़ा। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं सिकरारा थाने के SI विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला बढ़ता देख पांच थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। 100 से ज्यादा पुलिस वालों ने पूरे गांव को घेर लिया और हमले के आरोपियों को हिरासत में लिया। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की रात सादे कपड़ों में चार लोग आए और पंकज के बारे में पूछने लगे। जब बताया गया कि पंकज घर नहीं आया है। पुलिस को गलत सूचना दी गई तो उन्होंने कहा वह यहां आने वाला था। इसीलिए पुलिस वाले यहां आए और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। टीवी, इनवर्टर और अन्य सामान भी तोड़े। घर वालों ने बताया कि शुक्रवार को पंकज के दादा पन्ना लाल गौतम की तेरहवीं है। पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बीरभानपुर गांव पुलिस टीम पर हमले के बाद अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 5 थाने की फोर्स (बक्शा, सिकरारा, बदलापुर, महाराजगंज) और पीएसी को मौके पर रवाना किया गया। पूरी बस्ती को पुलिस घेराबंदी में ले लिया है। पुलिस ने हमले में शामिल उपद्रवियों और वांछित पंकज गौतम को पकड़ने का सर्च अभियान चलाया। गांव में पुलिस तैनात है। ------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- टॉयलेट का विरोध किया तो सिपाही ने मार डाला:प्रयागराज में बहन की शादी में साथियों संग की वारदात, चापड़ से वार किए प्रयागराज में शादी समारोह में युवक की हत्या कर दी गई। वजह यह थी कि उसने खाली प्लॉट में पेशाब करने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर सिपाही भड़क गया। फिर उसने साथियों के साथ चापड़ और तंदूर बनाने वाली लोहे की सरिया से हमला कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर गोंदिया-छपरा विशेष ट्रेन चलेगी:2 मार्च से सेवा शुरू, केराकत-जौनपुर से गुजरेगी
    Next Article
    महोबा के गांव में 75 साल बाद भी सड़क नहीं:ग्रामीणों ने DM से लगाई पक्की सड़क बनाने की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment