Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर गोंदिया-छपरा विशेष ट्रेन चलेगी:2 मार्च से सेवा शुरू, केराकत-जौनपुर से गुजरेगी

    1 hour ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-छपरा होली विशेष ट्रेन का संचालन 2 मार्च से शुरू होगा। यह ट्रेन केराकत और जौनपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 08865 गोंदिया-छपरा होली विशेष ट्रेन 2 मार्च को गोंदिया से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह डोंगरगढ़, रायपुर, भाटापारा, अनूपपुर, शहडोल, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी होते हुए अगले दिन यात्रा करेगी। यह विशेष ट्रेन जौनपुर में शाम 7 बजे और केराकत में शाम 7.42 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह गाजीपुर सिटी और बलिया होते हुए अपने अंतिम गंतव्य छपरा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 08866 छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी 4 मार्च से छपरा से सुबह 4.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह बकुल्हा, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी और औड़िहार होते हुए केराकत में सुबह 9.40 बजे और जौनपुर में सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑफिस दीवार पर फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव:पीलीभीत में परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया हत्या का आरोप, CCTV थे बंद
    Next Article
    जौनपुर में SOG-पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थर से हमला:लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम, पांच थानों की फोर्स तैनात; एक SI गंभीर, BHU रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment