Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या:चलती कार में बाइक सवार दो बदमाशों ने 3 राउंड की फायरिंग

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में शुक्रवार रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही चीख पुकार मच गई। दूल्हा गोली लगने से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला खेतासराय थाना क्षेत्र का जमदहा-बीबीपुर मार्ग का है देखिए घटना की तस्वीरें… जानिए पूरा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी रामलखन के बेटे आजाद (22) की बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के लिए निकली थी। इस दौरान तीन गाड़ियां चल रही थीं, जिनमें दूल्हा एक कार में सवार था। मनेछा गांव के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर हमला बोल दिया। बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक किया। उन्होंने चलती गाड़ी में ही दूल्हे आजाद बिंद को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से आजाद बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र में बारात के दौरान गोली चली है। घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरआती जांच में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के डीएम चौराहे पर लगेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा:विधायक निधि से होगा सौंदर्यीकरण, शहर को मिलेगी नई पहचान
    Next Article
    संतकबीरनगर में आमने-सामने बाइक टक्कर, तीन युवक घायल:विधायक अनिल कुमार ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment