Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल:सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के मड़ियाहूं थानाक्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात सघन चेकिंग पर निकली पुलिस 2 बाइक सवारों को संदिग्ध होने पर कार्रवाई करते हुए घेर लिया। इस दौरान बचकर भागने की फिराक में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों पर गोली चलाई। जिसमें एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जानिए पूरा मामला… चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के केड़वाडी मोड़ के थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइकसवारों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने भागने की फिराक में पुलिसबल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों पर गोली चलाई। एक गोली मंझनपुर के रहनेवाले आरोपी शिवम उर्फ गोलू राजभर के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। मौके से तमंचा-कारतूस बरामद आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। दो दिन पहले हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित था आरोपी मड़ियाहू थाना क्षेत्र में 26 मार्च की सुबह एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित था। किशोरी के पिता ने 27 मार्च को मड़ियाहूं थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी घर से खेत जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। वे उसे घर से लगभग 600 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किशोरी बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने किशोरी को खेत में अचेत अवस्था में पाया। परिजन उसे घर लाए और इलाज कराया। होश में आने पर किशोरी ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। उसने यह भी बताया कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म मामले में अब तक 2 गिरफ्तारियां नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अब तक एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया। वहीं दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी शिवम पर दर्ज है तीन मुकदमे गिरफ्तार आरोपी शिवम पर अलग अलग थानों में संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। मड़ियाहूं थाने में हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी और तोड़फोड़-शांति भंग मामले में दो मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, महराजगंज थाने में एक मुकदमा मारपीट मामले में दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट:वर्ष 2025 में 26 अप्रैल को आया था परीक्षा परिणाम, इस बार उससे जल्द रिजल्ट घोषित करने की तैयारी
    Next Article
    धुरंधर 2 की कमाई में पाकिस्तानियों ने हिस्सा मांगा:बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment