Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में वार्षिक मेगा सेल, एक लाख से अधिक लोग:शहर में उमड़ी भीड़, तीन थानों की फोर्स ने संभाली व्यवस्था

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में 28 फरवरी को वार्षिक एक दिवसीय मेगा सेल का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज से कोतवाली चौराहे तक सड़क के दोनों ओर सैकड़ों अस्थायी दुकानें लगाई गईं। इस सेल में जौनपुर जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस विशेष सेल के लिए व्यापारी 27 फरवरी से ही अपनी दुकानें सजाना शुरू कर देते हैं। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, भदोही और शाहगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने ऊनी व सूती कपड़े, बच्चों व महिलाओं के परिधान, होजरी आइटम, कॉस्मेटिक तथा श्रृंगार सामग्री आकर्षक और सस्ते दामों पर उपलब्ध कराई। यह सेल स्थानीय दुकानदारों के लिए विशेष महत्व रखती है। वे पूरे वर्ष के बचे हुए स्टॉक को खरीद मूल्य पर बेचकर अपनी दुकानें खाली करते हैं, जिससे नए सीजन के लिए जगह बन सके। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर की महिलाएं, युवतियां और परिवार बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी पसंद का सामान खरीदते देखे गए। आयोजकों के अनुसार, इस वार्षिक सेल में एक लाख से अधिक लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली, लाइन बाजार और बक्शा सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। स्थानीय प्रशासन ने सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने और असुविधा से बचने के लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए। यह एक दिवसीय मेगा सेल अब जौनपुर की एक महत्वपूर्ण पहचान बन चुकी है। इसका इंतजार व्यापारी और ग्राहक दोनों पूरे साल बेसब्री से करते हैं। इसके पूर्व मेले में भारी भीड़ की देखते हुए, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। यह यातायात डायवर्जन 28 फरवरी, को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा। कोतवाली की ओर से आने वाले वाहन चहारसू से अशोक टॉकीज, सद्भावना और जोगिया पुल होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। जेसीज से ओलनगंज, पॉलिटेक्निक से ओलनगंज और मछलीशहर पड़ाव से बदलापुर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्गों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मेले में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वाहन चालक जेसीज चौराहे के बगल में स्थित मैदान, सद्भावना के बगल में, मछलीशहर पड़ाव पर सड़क के किनारे और बदलापुर पड़ाव पर सड़क के किनारे अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत जिला पंचायत सदस्यों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:विकास कार्यों की बैठक में अधिकारियों पर आरोप, हंगामा
    Next Article
    Rashmika-Vijay ने शादी के बाद फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, आगामी फिल्म Ranabaali का रोमांटिक सॉन्ग किया रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment