Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा का तीसरा दिन शांतिपूर्ण:72 हजार से अधिक छात्र शामिल, नकलविहीन संपन्न हुई परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। जिले के 206 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 76,440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 72,758 उपस्थित रहे। 3,682 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई, जिससे परीक्षा नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो सकी। इंटरमीडिएट वर्ग में कृषि शस्य विज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र में 284 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 267 उपस्थित रहे, जबकि 17 अनुपस्थित पाए गए। कृषि शस्य विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र में 252 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 247 उपस्थित थे और पांच अनुपस्थित दर्ज किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से केंद्रों तक पहुंचाया गया और परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को नियमानुसार संकलन केंद्र भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी केंद्र से अनुचित साधनों के प्रयोग या किसी अव्यवस्था की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री दयाशंकर का इंतजार करते-करते थके मंत्री आशीष पटेल:सड़क किनारे कुर्सी डलवाकर बैठे, बोले- जिनके पास बड़े लोग, उनका लेट आना स्वाभाविक
    Next Article
    इंस्पेक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड की जॉब के लिए मार्कशीट बनवाई:फर्जी डिग्री बनाने वालों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया, सरगना ने 21 हजार मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment