Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में युवक की चाकू घोपकर हत्या:स्कूल के पास मिला लहूलुहान, सीने-नाभि पर 3 वार, प्रेमिका की मां ने दी थी धमकी

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह लहूलुहान हालत में गांव के एक तालाब के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। पास के प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने युवक को तड़पते देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा युवक के सीने और नाभी पर चाकू से दो वार किए गए थे। आसपास खून ही खून फैला हुआ था। युवक की सांसें चल रही थी। परिजन तत्काल सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। उसके सीने और नाभि पर चाकू के तीन निशान मिले। परिवार के लोगों ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिवार के लोगों ने बताया- शुभम गांव की सरोज बिरादरी की एक लड़की से बात करता था। एक दिन पहले लड़की की मां घर आई थी और धमकी दी थी कि अपने बेटे को समझा लो, मेरी बेटी से बात न करे, वरना अंजाम बुरा होगा। परिवार ने आशंका जताई है कि युवती की मां ने ही उनके बेटे की हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बरसठी थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे 26 वर्षीय शुभम शुक्ला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव की एक पोखरी और मंगरमू रोड के पास झाड़ियों में उनका खून से लथपथ हालत में मिला। पास के एक प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने उसे तड़पते हुए देखा तो घर पहुंचकर जानकारी दी। परिजन दौड़कर पहुंचे तो शुभम की सांसें चल रही थीं। तत्काल बरसठी सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया- शुभम के सीने और नाभि के पास चाकू से तीन बार वार के निशान थे। खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता बोले- पूजा-पाठ करके टहलने निकला था शुभम के पिता राजेश शुक्ल ने बताया- रविवार सुबह करीब 8 बजे शुभम घर से नहा-धोकर पूजा-पाठ करने के बाद टहलने के लिए निकला था। वह घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बच्चों के साथ मौजूद था। फिर वहां से निकल गया था। करीब एक घंटे बाद गांव के कुछ बच्चों ने घर पहुंचकर बताया कि शुभम गांव की पोखरी के पास गंभीर हालत में पड़े हैं। प्रेम प्रसंग में हत्या, लड़की की मां ने दी थी धमकी शुभम की मां क्षमा देवी ने बताया- शनिवार शाम गांव के सरोज बिरादरी की एक महिला उनके घर आई थी। उसने आरोप लगाया था कि शुभम उसकी बेटी से बात करता है। महिला ने धमकाते हुए कहा- अपने बेटे को समझा दो, मेरी बेटी से बात न करे, वरना अंजाम बुरा होगा। शुभम की मां ने महिला से कहा- तुम अपनी बेटी को समझा दो, मैं भी अपने बेटे को समझा दूंगी। इसके बाद महिला अपने घर लौट गई थी। पिता राजेश शुक्ल ने भी शक जताया कि- बेटे को स्कूल के पास से मारकर झाड़ियों में फेंका गया। धमकी देने वाली महिला ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। ट्रैक्टर चलाकर करता था परिवार का भरण-पोषण शुभम चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर पर रहकर ट्रैक्टर चलाता था खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। परिवार आर्थिक रूप से साधारण स्थिति में है। शुभम अविवाहित था, जबकि बड़े भाई की शादी हो चुकी है। एसपी ग्रामीण बोले- प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… CRPF जवान ने सिपाही बहन के प्रेमी को काट डाला:इटावा में UPSC छात्र को बहाने से कार में बिठाया, पीटा फिर गोली मारी इटावा में CRPF जवान ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की CRPF जवान की सिपाही बहन के साथ अफेयर था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का शनिवार को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार- आरोपी ने बहाने से छात्र को अपनी कार में बिठाया। चलती कार में उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास:2 करोड़ 37 लाख की लागत से सड़कें बनेंगी, COD कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी
    Next Article
    उरई में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार:3.05 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डियां और मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment