Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर मेडिकल कॉलेज में जटिल ट्यूमर सर्जरी सफल:प्राचार्य बोले, मरीजों को BHU-SGPGI-KGMU जाने की जरूरत नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एक जटिल ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। शल्य चिकित्सा विभाग ने 24 वर्षीय महिला मरीज के बाएं स्तन से लगभग 10 x 4 सेमी आकार का फाइलॉइड ट्यूमर निकाला। यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ए. ए. जाफरी और उनकी सर्जिकल टीम के सदस्यों डॉ. इमरान तथा डॉ. नाज़िया ने संपन्न किया। इसमें जूनियर रेजिडेंट डॉ. अली हैदर और डॉ. राजन्य प्रजापति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया दिया गया, जिसका सफल संचालन एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के डॉ. आदर्श कुमार यादव ने किया। इस पूरी प्रक्रिया में नर्सिंग स्टाफ मीना, अनुज, इंदु यादव और उपासना ने सहयोग प्रदान किया। सहायक स्टाफ प्रेम चंद, पंकज यादव और अभिषेक सहित अन्य सहयोगियों का योगदान भी रहा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर. बी. कमल ने बताया कि इस प्रकार की उन्नत सर्जरी अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे मामलों में मरीजों को बीएचयू (BHU), एसजीपीजीआई (SGPGI) और केजीएमयू लखनऊ (KGMU Lucknow) जैसे बड़े संस्थानों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। प्रो. कमल के अनुसार, अब मरीजों को त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की उन्नत चिकित्सा क्षमताओं और उत्कृष्ट टीम वर्क को दर्शाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं विकसित की जाती रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में शराब-भांग दुकान हटाने को अनशन शुरू:ग्रामीणों का आरोप, पुलिस की मिलीभगत से बिक रहा अवैध गांजा
    Next Article
    संभल MP-MLA कोर्ट: 30 मई को दो मामलों की सुनवाई:स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांवड़ियों और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर भगत सिंह पर टिप्पणी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment