Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल MP-MLA कोर्ट: 30 मई को दो मामलों की सुनवाई:स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांवड़ियों और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर भगत सिंह पर टिप्पणी का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    संभल की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट "एमपी-एमएलए" कोर्ट में 30 मई को दो महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी। इनमें समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, तथा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जुड़े मामले शामिल हैं। पहला मामला सपा विधायक इकबाल महमूद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित है। दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने पिछले साल 21 अगस्त को इस संबंध में अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेताओं ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों और कांवड़ियों को 'गुंडा, मवाली और अराजक तत्व' बताया था। इस मामले में आशीष गुप्ता के बयान दर्ज किए गए हैं। आशीष गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पिछले साल 21 जुलाई को एक अखबार में इन टिप्पणियों के बारे में पढ़ा था। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी टिप्पणियों को अनुचित बताया, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है और लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। दूसरा मामला कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जुड़ा है, जिसमें शहीद भगत सिंह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। इस मामले में भी 30 मई को गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यह परिवाद शहीद कर्नल सुरेश गुप्ता के पुत्र सिमरन गुप्ता ने 1 अप्रैल को दाखिल किया था। परिवाद में कहा गया है कि पिछले साल 28 अक्टूबर को टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद के एक बयान की जानकारी मिली थी, जिसे परिवादी ने आपत्तिजनक बताया है। आरोप है कि इस कथित टिप्पणी से शहीदों की गरिमा को ठेस पहुंची है। न्यायालय में दर्ज परिवाद के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर मेडिकल कॉलेज में जटिल ट्यूमर सर्जरी सफल:प्राचार्य बोले, मरीजों को BHU-SGPGI-KGMU जाने की जरूरत नहीं
    Next Article
    हरदोई फोरलेन भूमिपूजन में मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हुए:विपक्ष पर हमला बोला, EVM पर घेरा; 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment