Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर शीतला-चौकिया धाम में 10 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन:श्रद्धालुओं ने की शैलपुत्री की भव्य पूजा-अर्चना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को शीतला चौकिया धाम में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से दर्शन और पूजन संपन्न किया। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि माता का शृंगार पांच साड़ियों से किया गया था। प्रातः 5 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद उन्होंने माता रानी का भव्य शृंगार और आरती-पूजन किया। मां शीतला को गुलाब, गेंदा और अड़हुल के फूलों से बनी मालाओं से सजाया गया था। मां शैलपुत्री का महत्व महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि 'शैल' का अर्थ हिमालय होता है। पर्वतराज हिमालय में जन्म लेने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है। इन्हें भगवान शंकर की पत्नी और वृषभ (बैल) को वाहन होने के कारण वृषभारूढ़ा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इनकी आराधना से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। सुरक्षा और व्यवस्था पुख्ता नवरात्र पर्व को देखते हुए धाम में पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के मुख्य द्वार पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। मंदिर परिसर में लगे सभी 16 सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर दिए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो अग्निशमन यंत्र भी स्थापित किए गए। ये कैमरे गर्भ गृह, हवन कुंड, मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार, दक्षिणी और पूर्वी निकास द्वार, मंदिर सरोवर और सत्य नारायण मंदिर सहित प्रमुख स्थानों की निगरानी कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चन्द्रिका देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:नवरात्र के पहले दिन भक्ति में डूबा लखनऊ; दर्शन के लिए लगीं कतारें
    Next Article
    मथुरा में 25वां भारतीय नववर्ष मेला:भारतीय संस्कृति की दिखी झलक, लोगों ने नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment