Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 25वां भारतीय नववर्ष मेला:भारतीय संस्कृति की दिखी झलक, लोगों ने नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बुधवार शाम 25वें चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन किया गया। यह मेला नववर्ष मेला समिति द्वारा मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुआ। मेले की पूर्व संध्या पर भारतीय संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईपीएस पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा जोन शैलेश कुमार पांडेय, समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा और विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्र ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले आपसी मेलजोल, उत्साह और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हैं, साथ ही कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में पूज्य संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द महाराज (रमणरेती धाम, महावन) ने आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि भारत भूमि तपस्वियों और वीरांगनाओं की पवित्र भूमि रही है। नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह नववर्ष हमारी गौरवशाली परंपराओं और इतिहास को संजोए हुए है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। इस दौरान पूज्य संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द महाराज और स्वागताध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह (उपकुलपति, केडी विश्वविद्यालय) ने मेले के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नववर्ष मेला समिति की स्मारिका ‘नव प्रवाह’ का विमोचन किया। कार्यक्रम देर रात तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जारी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर शीतला-चौकिया धाम में 10 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन:श्रद्धालुओं ने की शैलपुत्री की भव्य पूजा-अर्चना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    मां देवरही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार:देवरिया में भोर से उमड़ी भक्तों की भीड़, डीएम दिव्या मित्तल ने विधि-विधान से किया पूजा-अर्चन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment