Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनेश्वर मिश्र पार्क कार कांड में VHRP ने सौंपा ज्ञापन:आरोपी पर पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने का लगाया आरोप, संपर्कों के जांच की मांग

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-1 के पास युवती को कार से टक्कर मारने और बोनट पर घसीटने के मामले में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीसीपी पूर्वी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि जांच सिर्फ घटना तक सीमित न रहे। परिषद का आरोप है कि युवती से दोस्ती के दौरान आरोपी शहनवाज ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर उसके संपर्क में आया। विवाद के बाद युवती को कार से टक्कर मारने और कुछ दूर तक बोनट पर घसीटने का आरोप है। इसके बाद कार से कुचलने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद आरोपी के मौके से फरार होने की जानकारी दी गई है। परिषद ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जांच का दायरा बढ़ाने की मांग VHRP अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि पुलिस को मामले की जांच केवल युवती के साथ हुई घटना और आरोपी की भूमिका तक सीमित नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने आरोपी के संपर्कों और उसके कथित नेटवर्क की भी जांच किए जाने की मांग की है। संगठन ने यह भी सवाल उठाया कि कहीं आरोपी के संपर्क में बड़ी संख्या में अन्य युवतियां तो नहीं थीं। गोपाल राय के मुताबिक, जांच में यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि आरोपी के किसी संगठित समूह या अन्य लोगों से संबंध हैं या नहीं। उन्होंने कथित नेटवर्क के तार विदेशों तक जुड़े होने की संभावना की भी जांच की मांग की है। सबूत मिलने पर हो कार्रवाई संगठन ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है, ताकि उसके संपर्कों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी सामने आ सके। VHRP का कहना है कि यदि जांच में किसी संगठित गतिविधि या आपराधिक साजिश के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में संगठन ने युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। परिषद ने कहा कि पहचान छिपाकर संबंध बनाने के आरोपों, युवती के साथ हुई हिंसा और आरोपी के संभावित संपर्कों से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में घिसटकर पीटने से कुत्ते की मौत, VIDEO:गौसेवक ने वायरल वीडियो के आधार पर की शिकायत, जांच शुरू
    Next Article
    लखनऊ में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश:दिन में छाया अंधेरा, होर्डिंग उखड़ी; तेज हवा से डरकर लोग सड़क किनारे रुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment