Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए ट्रायल 28 नवंबर को:प्रयागराज में जिला और मंडल स्तर पर चयन; चुने खिलाड़ी झांसी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे

    1 day ago

    5

    0

    प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तर के चयन ट्रायल 28 नवंबर को प्रयागराज में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि ट्रायल मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 2 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे शुरू होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रयागराज के साथ फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ की टीमें भी शामिल होंगी। चयनित खिलाड़ी 1 से 6 दिसंबर 2026 तक झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) के गेट नंबर 6 से टीमों और खिलाड़ियों को निशुल्क प्रवेश देने की अनुमति मांगी गई है। चयन प्रक्रिया में जिला हॉकी संघ के अवैतनिक सचिव चयन समिति के सदस्य के तौर पर सहयोग देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साप्ताहिक बंदी पर कपड़े की दुकान में बंद मिली युवती:हरदोई पुलिस हथौड़े से ताला तोड़कर निकाला, ऊपरी मंजिल में छिपी मिली
    Next Article
    अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, डिप्टी सीएम बनेगा: चंद्रशेखर:उन्होंने कहा- न्याय बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment