Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साप्ताहिक बंदी पर कपड़े की दुकान में बंद मिली युवती:हरदोई पुलिस हथौड़े से ताला तोड़कर निकाला, ऊपरी मंजिल में छिपी मिली

    1 day ago

    4

    0

    हरदोई के शाहाबाद कस्बे की दिलेरगंज बाजार में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हलचल मच गई, जब एक कपड़े की दुकान के अंदर युवती के होने और बाहर से ताला लगे होने की सूचना पुलिस को मिली। दुकानदार के दुकान बंद कर वहां से चले जाने और युवती के बाहर नहीं आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथौड़े से ताला तोड़ा तो युवती दुकान की ऊपरी मंजिल के एक कोने में छिपी मिली। पुलिस उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। आधा खुला शटर देखकर लोगों को हुआ शक गुरुवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी के कारण मुख्य रोड की ज्यादातर दुकानें बंद थीं। इसी दौरान दो हिस्सों में बनी एक कपड़े की दुकान का शटर आधा खुला और आधा बंद दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, एक युवती दुकान के अंदर गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली। दुकानदार ताला लगाकर चला गया युवती के बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच दुकानदार ने दुकान का शटर नीचे गिराया, बाहर से ताला लगाया और वहां से चला गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हथौड़े से ताला तोड़कर युवती को निकाला सूचना पर जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस टीम ने हथौड़े से दुकान का ताला तोड़ा और अंदर तलाश शुरू की। तलाश के दौरान युवती दुकान की ऊपरी मंजिल के एक कोने में छिपी मिली। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटनाक्रम के दौरान मुख्य रोड पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा पर अकेले मिलने और 2 लाख मांगने का आरोप:मेरठ में जनसुनवाई में पहुंची पीड़िता बोली आरोपियों से ज़्यादा पुलिस से खतरा
    Next Article
    जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए ट्रायल 28 नवंबर को:प्रयागराज में जिला और मंडल स्तर पर चयन; चुने खिलाड़ी झांसी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment