Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों में मारपीट:एसआरएन अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में ब्लड सैंपल लेने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और मरीज के तीमारदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिकवन का पूरा निवासी राकेश चौधरी दो दिन पहले मारपीट में घायल होकर जिला अस्पताल से एसआरएन रेफर किए गए थे। उन्हें हड्डी रोग विभाग के वार्ड नंबर-2 में भर्ती किया गया। करीब साढ़े पांच बजे दो जूनियर डॉक्टर वार्ड में राकेश के ब्लड सैंपल लेने पहुंचे। आरोप है कि मरीज के तीमारदार प्रदीप दिवाकर और रिश्तेदार कमल चौधरी ने सैंपल देने से साफ मना कर दिया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हुई और देखते ही देखते लात-घूसों की मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों डॉक्टरों के साथ प्रदीप और कमल को भी गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना पर एसआरएन चौकी पुलिस और अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी आनंद यादव ने दोनों पक्षों को काफी समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने बताया कि ब्लड सैंपल लेने लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में अंतरराज्यीय भैंस चोर गैंग का पकड़ा:मीट फैक्ट्री में चोरी की भैंसों का अवैध कटान पकड़ा, 10 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    पत्नी की हत्या के केस में पति रिहा:मथुरा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने फैसले को रद्द किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment