Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में अंतरराज्यीय भैंस चोर गैंग का पकड़ा:मीट फैक्ट्री में चोरी की भैंसों का अवैध कटान पकड़ा, 10 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना खैर, थाना टप्पल और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम ने दो चोरों समेत फेयर एक्सपोर्ट पीवीसी कंपनी लिमिटेड, अमरपुर कोंडला, थाना रोरावर स्थित मीट फैक्ट्री के 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के भैंस संरक्षित क्षेत्र और कटान से संबंधित हिस्से को सील कर दिया है। CCTV से खुला खेल, 23 भैंसों का रिकॉर्ड मिला थाना खैर और थाना टप्पल में भैंस चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। बड़े पैमाने पर हो रही चोरी की घटनाओं के बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों और प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में नवीन दि गड्डी लिखी मैक्स पिकअप (UP 87T 6822) संदिग्ध रूप से कई बार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूमती दिखी। गाड़ी का पीछा करते हुए फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस पुलिस ने वाहन का पीछा करते हुए उसे फेयर एक्सपोर्ट फैक्ट्री तक ट्रेस किया। गुरुवार को फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज और एंट्री रजिस्टर की जांच की। इसमें 31 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 23 चोरी की भैंसों को बिना वैध कागजात अंदर लाकर अवैध रूप से कटान किया गया। फैक्ट्री परिसर में मौजूद 86 भैंसों का सत्यापन कराया जा रहा है। भैंस चोरी करने में ये गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री से जुड़े गिरफ्तार कर्मचारी 35 हजार नकद और दो भैंस बरामद पुलिस ने मैक्स पिकअप वाहन, दो चोरी की भैंस और 35 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न जिलों से भैंस चोरी कर फैक्ट्री कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना एंट्री के कटान कराते थे और रकम आपस में बांट लेते थे। गिरोह खैर, टप्पल के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों में भी सक्रिय था। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी पुलिस इस संबंध में सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। पशु चोरी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में टेम्प्रेचर 10°C:20 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ, 1 मार्च से खत्म हो जाएगी ठंड
    Next Article
    जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों में मारपीट:एसआरएन अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment