Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 15 राज्यों में प्रदर्शन:आगरा में CEC के घर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत पर वाटर कैनन चली

    21 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 15 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली और केरलम में प्रदर्शन किया। इसके अलावा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, तेलंगाना, कर्नाटक में भी प्रदर्शन हुए। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। राजस्थान के जयपुर में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। विरोध में पर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल थे। कांग्रेस का आरोप- SIR में गड़बड़ी कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वोटर लिस्ट की SIR में गड़बड़ी की गईं। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। चुनाव आयोग में मतभेद का दावा कांग्रेस पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है। राहुल ने वोट चोरी का आरोप लगाया राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर गुरुवार को 55 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। कॉकरोच पार्टी का गांधी जयंती पर जेल भरो आंदोलन अब जानिए 15 राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किस तरह CEC के खिलाफ प्रदर्शन किया… 1. राजस्थान: जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। शहीद स्मारक पर सभा के बाद चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च के लिए कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 2. उत्तर प्रदेश: वाराणसी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर 3. मध्य प्रदेश: ज्ञानेश कुमार को बेड़ियां पहनाईं, कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: पटना और औरंगाबाद में निकाला आक्रोश मार्च मतदाता सूची में कथित वोट चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया है। इसी कड़ी में आज बिहार के हर जिले में भी कांग्रेस आक्रोश मार्च निकाल रही है। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुआं से आक्रोश मार्च निकाला। पढ़ें पूरी खबर… 5. छत्तीसगढ़: दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस की रैली, रायगढ़ में बैरिकेड्स तोड़े ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले हैं। इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर… 6. हरियाणा: रोहतक में पुतले को डंडों-जूतों से पीटा हरियाणा कांग्रेस आज ‘वोट चोरी’ के आरोप और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। सभी जिलों में DC ऑफिस के सामने होने वाले प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं की ड्यूटी लगाई है। पढ़ें पूरी खबर… 7. उत्तराखंड: देहरादून में अर्थी लेकर चले, पुलिस से धक्का-मुक्की उत्तराखंड के 8 जिलों में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, टिहरी, बागेश्वर, रुड़की, रुद्रपुर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8. गुजरात: वडोदरा-सूरत में पुलिस से झड़प, महिलाओं पर हमला गुजरात भर के राजकोट, वडोदरा, सूरत और जूनागढ़ जैसे प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहने, नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। राजकोट में कांग्रेस ने एक युवक को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर रस्सी से बांध दिया और कलेक्टर कार्यालय ले गई। 9.हिमाचल: सोलन में ज्ञानेश का पुतला जलाया, SIR के विरोध में प्रदर्शन वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रही है। जिलों में डीसी ऑफिस के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए जा रहे हैं। सोलन में CEC ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान CEC और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 10. झारखंड: चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर… 11. केरलम में कांग्रेस ने मार्च निकाला 12. दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इलाके में भारी बैरिकेडिंग कर दी। 13. कर्नाटक: मंगलुरु में पैदल मार्च, मांड्या में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका कर्नाटक के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। मंगलुरु में पदयात्रा के बाद विरोध सभा हुई। मांड्या, विजयपुरा में ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। कलबुर्गी में, चित्रदुर्ग में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। 14. तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस ने रैली निकाली तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेकलेस रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा से सीईओ कार्यालय तक एक रैली निकाली। इस दौरान वे CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 15. मणिपुर: तख्तियां लेकर निकले कांग्रेसी, नारेबाजी की इंफाल पूर्वी जिले में, कांग्रेस सदस्यों ने सड़कों पर नारेबाजी की। उन्होंने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था 'लोकतंत्र बचाओ, चुनाव आयोग बचाओ' और 'हमारा वोट, हमारे अधिकार'। इंफाल पश्चिम जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था 'ज्ञानेश कुमार भारत का दुश्मन है'।चुराचांदपुर, थौबल जिले में भी विरोध प्रदर्शन किए गए, जहां प्रदर्शनकारियों ने कुमार का पुतला फूंका और 'भाजपा मुर्दाबाद' के नारे लगाए। ------------- ये खबर भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन:सुप्रीम कोर्ट में याचिका; 2 अक्टूबर से आंदोलन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी कांग्रेस शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांव बेचना है, कीमत- पानी:तुलशी गांव के 350 लड़कों की शादी तक नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित
    Next Article
    प्रीता, गंगवार, श्रीनिवासन…बिहार का नया DGP कौन?:आनंद मोहन से टकराने वाले कुंदन कृष्णन की राह में 2 पेंच, जानिए RSS की पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment