Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानेश कुमार-SIR के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का चौथा दिन:PM हाउस-राष्ट्रपति भवन तक जा सकते हैं, CEC के घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी

    21 hours ago

    2

    0

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे। इसके बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री, पीएम आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए 10 अक्टूबर का समय मांगा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, मुलाकात के लिए पहला 2 अक्टूबर को समय मांगा गया था। समय नहीं मिलने पर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन किया जा सकता है। लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। प्रदर्शन को लेकर विपक्ष और दिल्ली पुलिस की तैयारी प्रदर्शन के पिछले 3 दिन… 8 अक्टूबर- राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी; खड़गे बोले- सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर… 7 अक्टूबर- राहुल तीसरी बार हिरासत में; बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 6 अक्टूबर- विपक्ष ने मार्च निकाला, राहुल-प्रियंका 8 घंटे धरने पर बैठे रहे, पुलिस ने 2 घंटे हिरासत में रखा पहले दिन इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच पार्टी बोली- हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया:परिवारवालों को धमकाया; कल जंतर-मंतर में प्रदर्शन, पुलिस ने होटलों की जांच शुरू की
    Next Article
    मस्क ने पूछा- स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस क्यों नहीं:क्या अंबानी असली बॉस हैं; राहुल बोले- वेलकम इलॉन, दूसरे शख्स के मिलने तक इंतजार कीजिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment