Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानवापी में श्रृंगार गौरी मंदिर खुला:दर्शन को भक्तों की 2km लंबी लाइन; ज्ञानवापी केस की वादी महिलाएं भी पहुंचीं, साल में एक बार होता है दर्शन

    6 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की दीवार पर स्थापित मां श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए आज भीड़ उमड़ी। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन हर साल एक ही दिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकते हैं। ज्ञानवापी केस को लेकर वाद दायर करने वाली 4 महिलाएं भी दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान ज्ञानवापी मुक्त करो... नारे लगे। सत्यनारायण मंदिर और विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4-बी से सुबह 8.30 बजे श्रद्धालुओं की एंट्री कराई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर मुक्ति के लिए मां से कामना की। सुबह ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के बैनर तले श्रद्धालुओं का जत्था निकला। रास्ते भर श्रद्धालु भक्ति गानों पर झूमते रहे। हर-हर महादेव के जयकारे लगे। शंखनाद और डमरू वादन हुआ। ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश ने कहा-बहुत ही कम दिनों में ज्ञानवापी हिंदुओं को प्राप्त हो जाएगी। आस्ट्रेलिया से पहुंची मारिया ने माता के जयकारे लगाए। 3 तस्वीरें देखिए… बता दें कि 1992 तक मां श्रृंगार गौरी का नियमित दर्शन-पूजा कर सकते थे। अयोध्या बाबरी विध्वंस के बाद सुरक्षा के तहत नियमित दर्शन पर रोक लगा दी गई। साल में एक दिन चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दर्शन के लिए खोला जाने लगा। ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी से जुड़ा केस क्या है? पांच हिंदू महिलाओं ने 18 अगस्त 2021 कोज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद हिंदू देवी-देवताओं की नियमित पूजा की अनुमति मांगी थी। इन महिलाओं ने खासतौर पर श्रृंगार गौरी की हर दिन पूजा करने की इजाजत चाही थी। कोर्ट के आदेश पर मस्जिद में सर्वे भी किया गया था। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के तहखाने में शिवलिंग मौजूद है, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे फव्वारा बताया था। 5 महिलाएं ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी, गणेश जी, हनुमान जी समेत परिसर में मौजूद अन्य देवताओं की रोजाना पूजा की इजाजत मांगते हुए कोर्ट पहुंची थीं। अभी यहां साल में एक बार ही पूजा होती है। इन पांच याचिकाकर्ताओं का नेतृत्व दिल्ली की राखी सिंह कर रही हैं, बाकी चार महिलाएं सीता साहू, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और रेखा पाठक बनारस की हैं। मां शृंगार गौरी के दर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त की गला घोंटकर की हत्या, फिर पूरी रात लाश के पास सोते रहे दो नाबालिग आरोपी
    Next Article
    जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:फूट-फूट कर रोए, भाई बोला- पत्नी प्रताड़ित कर रही थी, तलाक का केस किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment