Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-कॉलेज प्राचार्य ने हास्टलर्स-छात्रों पर दर्ज कराया केस:सूर्यप्रकाश की हत्या पर बवाल और गाड़ियां तोड़ने का आरोप, EX.CM अखिलेश ने मांगा योगी का इस्तीफा

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद उपद्रवी छात्रों की तलाश शुरू हो गई है। कॉलेज के प्रचार्य की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने हास्टलर्स और छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें यूपी कालेज में पढ़ने और हॉस्टल में रहने वाले सभी लड़कों को शामिल किया गया है। इन छात्रों पर कैंपस में तोड़फोड और पथराव और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। प्राचार्य की माने तो बवाल करने वालों में हास्टल और कालेज छात्रों के अलावा पूर्व छात्र नेता आउटसाइडर शामिल थे। वहीं बवाल के दौरान छात्रों की एडिशनल सीपी से तकरार भी हुई थी। इसके बाद एसीपी समेत पुलिस कर्मियों को दौड़ाया था जिससे पुलिस में आक्रोश है। अब केस दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवी छात्रों की शिनाख्त करेगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मांगा सरकार का इस्तीफा वाराणसी में वारदात के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को इस्तीफा दे देना चाहिए कि बनारस जो देश के प्रधानमंत्री उनका संसदीय क्षेत्र है वहां पर एक छात्र को गिरा कर के मार दिया और कुछ दिन पहले गोरखपुर में एक हत्या हुई। बनारस उदाहरण है लेकिन प्रदेश में हत्याएं लगातार हो रही हैं अगर सच्चाई मीडिया दिखाने लगे तो सरकार गिर जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायती राज विभाग में 1.90 करोड़ के भुगतान का घोटाला:उन्नाव में शासन ने जांच के आदेश दिए, एक फर्म को करोड़ों का भुगतान
    Next Article
    औरैया में कार की टक्कर से एक की मौत:अनियंत्रित तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, गाड़ी मकान में घुसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment