Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीपीएस फर्जीवाड़ा, 8 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं:डीएम-एडीएम की संस्तुति का इंतजार, डिप्टी आरएमओ ने लिखा लेटर

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में राशन वितरण से जुड़े जीपीएस फर्जीवाड़े का मामला तूल पकड़ रहा है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर की तहरीर के आठ दिन बाद भी पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं। यह मामला अनूपशहर क्षेत्र का है, जहां राशन वितरण के दौरान ट्रक की लोकेशन छिपाने के लिए जीपीएस डिवाइस को बाइक पर लगाकर जियो-फेंसिंग की जा रही थी। आरोप है कि इस तरीके से सरकारी राशन को निर्धारित डीलर के बजाय कहीं और उतारा जा रहा था। इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए डिप्टी आरएमओ राजेश ने एडीएम वित्त को पत्र लिखकर अपने स्तर से कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह मामला सरकारी वितरण प्रणाली में बड़ी अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी या एडीएम की संस्तुति आवश्यक है। जब तक उच्चाधिकारियों से निर्देश नहीं मिलते, तब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। दूसरी ओर, खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले के पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं और तहरीर भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई में हो रही देरी से संदेह पैदा हो रहा है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है, और अब सभी की निगाहें डीएम व एडीएम के निर्णय पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली:प्रशिक्षु आरक्षियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया, साफ वर्दी के निर्देश
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा शुरू:फाल्गुन महोत्सव में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment