Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीपीएस से निगम की गाड़ियों की मॉनिटरिंग परखी:नगर आयुक्त बोले- लापरवाही मिलने पर कार्रवाई को तैयार रहें

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद नगर आयुक्त ने सभी गाड़ियों की जीपीएस से जांच परखी। जहां स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जलकल निर्माण तथा उद्यान और प्रकाश विभाग के वाहनों को भी जीपीएस के माध्यम से उन्हें चेक किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में ऑनलाइन चल रहे जीपीएस मॉनिटरिंग सिस्टम के कार्यों का जायजा लिया। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की मॉनिटरिंग के साथ वॉटर स्प्रिंकलर, उद्यान के ट्रैक्टर, जेसीबी व अन्य वाहनों की प्रॉपर मॉनिटरिंग निगम द्वारा की जा रही है। लापरवाही मिलने पर सख्त निर्देश नगर आयुक्त द्वारा मौके पर काम रही टीम से पूछताछ करते हुए चल रहे मॉनिटरिंग की कार्यों पर जानकारी ली गई। 611 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन, उद्यान विभाग से लगभग 40 वाहन, जलकल विभाग की लगभग 18 वाहन की मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी ली गई l जिसमें निर्देश दिए कि यदि जीपीएस और मौके पर खामियां मिलीं तो सीधे कार्रवाई होगी। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, निर्माण से नरेंद्र कुमार चौधरी मुखिया अभियंता निर्माण भी मौजूद रहे। प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा रही गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पिछले 2 साल में शहर वासियों को सुविधा देने के क्रम में व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा शहर में चल रहे निगम के वाहनों पर नजर रखी जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा अफसरों को हर रोज मॉनिटरिंग की रिपोर्ट भेजने के कड़े निर्देश दिए l वीटीएमएस के माध्यम से लगभग 780 वाहनों की मॉनिटरिंग की जा रही हैl
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 5 साल की बच्ची ने मां को बचाया:हमलावरों ने कुत्ता छोड़ा, 200 मीटर दौड़कर बच्ची कोतवाली पहुंची, दो गिरफ्तार
    Next Article
    झांसी में घर से 1.78 लाख कैश और गहने चोरी:पोती होने पर दादा-दादी गुरुग्राम गए थे, चोरों ने ताले तोड़कर माल उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment