Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 5 साल की बच्ची ने मां को बचाया:हमलावरों ने कुत्ता छोड़ा, 200 मीटर दौड़कर बच्ची कोतवाली पहुंची, दो गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के कोतवाली थाना क्षेत्र के नुमाइश पुरवा में शनिवार को एक महिला पर हमला हुआ। संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों ने विधवा पूजा श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला किया, लेकिन उनकी 5 साल की बेटी यशी ने बहादुरी दिखाते हुए मां की जान बचाई। बच्ची ने पालतू कुत्ते के हमले में घायल होने के बावजूद 200 मीटर दौड़कर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना संपत्ति विवाद से जुड़ी है। नुमाइश पुरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव का अपने दिवंगत पति अभिषेक श्रीवास्तव के पैतृक मकान को लेकर रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। पूजा ने पहले ही पति के मामा विनोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी संजू और बेटे उत्कर्ष के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। शनिवार को जब पूजा अपनी बेटी यशी के साथ घर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। पूजा के विरोध करने पर आरोपियों ने 5 साल की यशी पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पूजा को घेर लिया और घर के भीतर बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। घायल होने के बावजूद, यशी घर से निकली और लगभग 200 मीटर दूर कोतवाली शहर पहुंच गई। उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत यशी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर विनोद श्रीवास्तव और उनके बेटे उत्कर्ष को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लंदन में महाशिवरात्रि के बाद महाभोज:कानपुर की ऋतु जाला 10 साल से निभा रहीं परंपरा, 250 कश्मीरी पंडित शामिल हुए
    Next Article
    जीपीएस से निगम की गाड़ियों की मॉनिटरिंग परखी:नगर आयुक्त बोले- लापरवाही मिलने पर कार्रवाई को तैयार रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment