Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Japan में आए 5.9 तीव्रता के Earthquake से 23 लोग घायल, सुनामी का कोई खतरा नहीं

    12 hours ago

    2

    0

    जापान के तोक्यो समेत पूर्वी क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 23 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबारकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई में था। जापान का यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है और यहां अक्सर भूकंप आते हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की।प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र के चार प्रांतों में कुल 23 लोग घायल हुए। इनमें साइतामा में नौ, कानागावा में नौ, चिबा में चार और इबारकी में एक व्यक्ति शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय भूकंप आया, लोग सो रहे थे और अचानक आए तेज झटकों से घबराकर जागने के दौरान वे फर्श पर गिर पड़े या फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए।‘ईस्ट जापान रेलवे कंपनी’ ने बताया कि भूकंप के कारण तोक्यो और नरीता हवाई अड्डे को जोड़ने वाली एक्सप्रेस रेल सेवाओं तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों की अन्य लोकल रेल सेवाओं के संचालन में देरी हुई। हालांकि, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है।भूकंप के दौरान मोबाइल फोन पर आपातकालीन चेतावनी बजने लगी और तोक्यो में भी तेज झटके महसूस किए गए। ‘तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी’ (तेपको) के अनुसार, भूकंप के कारण तोक्यो में करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। हालांकि, रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने बताया कि करीब 12 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों तथा परमाणु सामग्री के प्रबंधन वाले अन्य केंद्रों से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। पिछले महीने जापान के द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 364 लोग घायल हुए थे। भूकंप से 1,500 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और करीब 20,000 अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Revanth Reddy के US दौरे को केंद्र ने नहीं दी मंजूरी, IOC ने जताई निराशा
    Next Article
    Bangladesh नए Defence Pact में शामिल होने को तैयार, सऊदी-पाक-तुर्किये गठबंधन पर ढाका की नजर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment