Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जोरडीहा में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का कुंजविलास के साथ समापन

    3 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड के जोरडीहा गांव में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन सोमवार को भक्ति और श्रद्धा के माहौल में कुंजविलास कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कीर्तन का संचालन प्रसिद्ध कीर्तनिया सचिन गोस्वामी ने किया। उन्होंने पाला गान कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण की रासलीला, बाल लीलाएं और भक्ति प्रसंगों का सजीव चित्रण सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर दोहारी की भूमिका दुलाल गोस्वामी ने निभाई, जबकि सुरेंद्र कुमार ने सहयोग किया। खोल वादक बायेन धनंजय राय और जीतन दास ने अपनी मधुर ताल से कीर्तन को और अधिक आकर्षक बना दिया। वाद्य यंत्रों की संगति और मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। समापन के अवसर पर पारंपरिक कुंजविलास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें आठ गांवों के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह संकीर्तन कार्यक्रम समस्त जोरडीहा ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीमद्भागवत कथा ने दिखाया जीवन का मार्ग, नंदी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    Next Article
    जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका:ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आयरलैंड से मुकाबला; पल्लेकेले में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment