Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्मनी के बोखुम में आग से 3 भारतीयों की मौत:हत्या के शक में 41 साल का रोमानियाई गिरफ्तार, 5 अस्पताल में भर्ती

    21 hours ago

    1

    0

    जर्मनी के बोखुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 3 भारतीयों की मौत हो गई। मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक युवक शामिल है। हादसे में 5 अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के शक में 41 साल के एक रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगजनी की आशंका की भी जांच कर रही है। आग मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे बोखुम के होफ्स्टेड इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में लगी। जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, आग काफी फैल चुकी थी। बाद में दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से तीनों के शव मिले। सीढ़ियों से फैली आग, लोग नीचे नहीं उतर पाए जर्मन अखबार ‘बिल्ड’ के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि इमारत के गलियारे में रखी बच्चों की कुछ गाड़ियों में आग लगी थी। इसके बाद आग लकड़ी की सीढ़ियों तक फैल गई और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। हालांकि, आग लगने की इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकलकर्मियों ने दो लोगों को हाइड्रोलिक सीढ़ी और दो अन्य को पोर्टेबल सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षा के लिए लगाए गए एयर कुशन पर कूदकर बाहर आया। दमकल विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, आग और धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों तक सीढ़ियों से पहुंचना संभव नहीं था। आग बुझाने के दौरान दूसरी मंजिल के फ्लैट से तीन शव बरामद किए गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने से एक दिन पहले भी पहुंची थी पुलिस बोखुम पुलिस के प्रवक्ता जेन्स आर्ट्सवागर ने ‘बिल्ड’ को बताया कि आग लगने से एक दिन पहले इमारत में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक गाड़ी मौके पर गई थी, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस अब जांच कर रही है कि उस विवाद का आग लगने की घटना से कोई संबंध था या नहीं। तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका खारिज जांचकर्ताओं ने आग लगने की वजह तकनीकी खराबी होने की आशंका खारिज कर दी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी या दुर्घटनावश लगी। पुलिस आग लगने की वजह, गिरफ्तार व्यक्ति की संभावित भूमिका और तीनों भारतीयों की मौत के हालात की जांच कर रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर जहाज डूबा:जंग शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ, 2500 कंटेनर रखे थे होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर बुधवार सुबह एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज में 2500 कंटेनर थे। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने यह जानकारी दी। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP फंडिंग पर अमेरिकी सिंगर और अभिजीत दीपके आमने-सामने:मैरी मिलबेन बोलीं- मोदी के साथ काम करो, दीपके ने कहा- पीएम अमेरिकियों का समर्थन ले रहे
    Next Article
    मॉडल श्रद्धा फिर सामने आई, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई:उस रात क्या-क्या हुआ बताया; लखनऊ से नेपाल भागी, वहां CCTV में नजर आई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment