Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉडल श्रद्धा फिर सामने आई, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई:उस रात क्या-क्या हुआ बताया; लखनऊ से नेपाल भागी, वहां CCTV में नजर आई

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। नेपाल भाग चुकी श्रद्धा का पिछले 12 घंटे में यह तीसरा वीडियो है। गुरुवार को जारी इस वीडियो में वह कह रही है- वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से देखा उसे कूदते हुए। अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे तो सब कुछ निकलेगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है। ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई थी, क्योंकि मेरे घर से किसी ने सुसाइड अटेम्प्ट किया, तो मेरी हालत खराब होना स्वाभाविक है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही श्रद्धा फरार है। उसकी बहन रश्मि और साथी आदिल भी उसके साथ हैं। पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उनकी आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली है। जांच में पुलिस को महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, रश्मि और आदिल दिखाई दे रहे हैं। तीनों लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। वहीं से श्रद्धा बार-बार वीडियो जारी कर रही है। हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा ने वीडियो में क्या-क्या कहा? हू-ब-हू पढ़िए 1. 7 अक्टूबर को 5-6 दिन बाद मेरी शिवा से बात हुई, वह मेरे घर आया हत्यारोपी मॉडल ने 5 मिनट 18 सेकंड के अपने ताजा वीडियो में शिवा शर्मा की मौत की पूरी कहानी का अपना पहलू बताया। कहा- मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिवा हत्याकांड में बार-बार उछाला जा रहा है। 7 तारीख से पहले 5-6 दिन से मेरी और शिवा की बात नहीं हो रही थी। 7 अक्टूबर को शिवा ने एक चाय वाले के जरिए मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। चाय की दुकान कपूरथला मेन चौराहे पर है, जहां हम अक्सर चाय पिया करते थे। कॉल पर वह बहुत रो रहा था। इसके बाद मैंने उसको अपने नंबर से दो बार कॉल किया। उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी। रात 2 बजे शिवा की कॉल आती है। मैंने पूछा- क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि 'कहां हो?' मैंने बताया तो वह अपनी बीएमडब्ल्यू से मुझसे मिलने आता है। वह आया, बातचीत की। उसने बीयर पी रखी थी। हम लोग एक कैफे गए। उसने मेरी कार ली और मेरे ड्राइवर ने उसकी। वहां से वह मेरे साथ घर आया। 2. 8 अक्टूबर को बहन पहली बार शिवा से मिली, हम साथ में घूमे 8 तारीख की सुबह मेरी बहन घर आती है। उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। वो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी। अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो न यह बात साफ हो जाएगी। दिनभर हम लोग चिल करते हैं। सब कुछ ठीक रहता है। हम लोग घूमने जाते हैं। शाम को शिवा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था। अगर शिवा पर किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा होता तो उसके दोस्त पुलिस को यह बात बता देते। ऐसा कोई भी टॉर्चर नहीं था। शिवा और हम खुश थे। सच तो यह है कि शिवा को मैं सिर्फ 4 महीने से जानती थी। पिछले 2 महीनों से हम रिलेशनशिप में थे। उसकी मां ने कहा कि वह मेरे साथ लिव-इन में रहता था। सच्चाई यह है कि वह 15 दिन साथ में रहता था फिर 2-4 दिन गायब हो जाता था। जब हमारी बात नहीं हो रही थी, तो उस वक्त वह अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था। 3. शिवा 15 से 20 लाख के कर्जे चल रहा था, उसे कर्जदारों के फोन आते थे मेरे पास कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स हैं जो मैं आप लोगों से साझा करूंगी। उसमें भी साफ दिख रहा है कि शिवा 15 से 20 लाख के कर्जे चल रहा था। जब भी वह हम लोगों के साथ बैठता था, उसके पास कर्जदारों के फोन आने लगते थे। उसकी अगर कॉल डिटेल्स निकलेगी, उसमें सारी चीजें चेक हो जाएंगी। मैंने शिवा का फोन पुलिस के पास भिजवाया है। कर्जे से वह इतना परेशान हो गया था कि मुझसे कहता था कि अगर मैं कर्जा नहीं चुका पाया तो सुसाइड भी कर सकता हूं। उस वक्त हम उसकी बातों को हल्के ले रहे थे। आप खुद सोचिए कि कोई लड़की मार कर के किसी को अपने ही फ्लैट से क्यों नीचे फेंक देगी। मेरी मीडिया से रिक्वेस्ट है कि ऐसी चीजें मत फैलाइए। घटना के बाद मैंने उसकी मम्मी को कॉल किया। 112 पर कॉल किया। 108 पर कॉल किया। उसकी मम्मी आती हैं और मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगती हैं, जो कि उस हॉस्पिटल के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ होगा। बिना कुछ जाने उन्होंने सीधा हत्या का आरोप हम लोगों पर लगा दिया। शायद हम लोग जिंदगी भर उस ब्लेम से बाहर नहीं आ पाएंगे। 4. 9 अक्टूबर को शिवा से वॉशरूम से छलांग लगा दी 9 तारीख को शिवा काफी परेशान था। क्यों था, ये मुझे खुद भी नहीं पता। सुबह सोकर उठे तो हम लोगों ने साथ में चाय पी। शिवा जब भी वॉशरूम के लिए अंदर जाता था, तो दरवाजा नहीं बंद करता था। लेकिन, उस दिन जैसे ही उसने गेट बंद किया तो मुझे डाउट हुआ। मैंने तुरंत अपनी बहन को भेजा कि जल्दी से जाकर देखो यह क्या कर रहा है। जितनी देर में मेरी बहन वहां पहुंचती, उसने बालकनी से छलांग लगा दी। तो ऐसा नहीं है कि आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है। मैं भी बहुत परेशान हूं। प्लीज मीडिया से मेरी यह रिक्वेस्ट है मुझे परेशान न करें। क्योंकि अभी आपने एक जान खोई है, अगर आप लोग ऐसे टॉर्चर करते रहे तो मैं खुद सुसाइड कर लूंगी। सच में, मैं सुसाइड कर लूंगी। श्रद्धा ने पहले 2 वीडियो में क्या-क्या कहा? पढ़िए अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… ------------------------------------------------- शिवा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। पहले CCTV फुटेज में तीनों सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे फुटेज में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्मनी के बोखुम में आग से 3 भारतीयों की मौत:हत्या के शक में 41 साल का रोमानियाई गिरफ्तार, 5 अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    योगी बोले- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में:गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी; सफाईकर्मियों को 16000 रुपए न्यूनतम मानदेय देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment