Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जैश ए मोहम्मद संगठन से जुड़े 6 लोग अरेस्ट:12वीं पास मौलाना सरगना, वाट्सग्रुप बनाकर कर रहा था माइंडवॉश; UAPA के तहत केस

    14 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े 6 लोगों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए लोगों में एक लॉ का छात्र, एक वकील और एक मस्जिद का मौलाना शामिल है। यह सभी जैश ए मोहम्मद संगठन को लाइक और फॉलो करते हैं। आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप बनाकर देश विरोधी मैसेज आगे बढ़ाए। हैं। इस ग्रुप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों के युवक जुड़े हैं। इसका सरगना मौलाना है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सभी लोग मुस्लिम बाहुल्य गांव नाहल के हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला एडिशनल डीसीपी ने मारा छापा एडिशनल डीसीपी लिपि नागाचाय ने मसूरी इंस्पेक्टर अजय चौधरी के साथ पुलिस ने गांव में छापा मारा। गांव से पुलिस ने सावेज पुत्र अब्दुल कदीम, जुनैद पुत्र सलीम, फरदीन पुत्र मुनसफ, इकराम अली पुत्र इनशाद, फजरु पुत्र दफेदार, जावेद पुत्र अखलाक को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से मिले मोबाइल फोनों को भी जब्त कर लिया। ई-मेल, व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को खंगाला जा रहा है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि नाहल गांव के रहने वाला सावेज ने एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा था। आरोपी ने इस ग्रुप में गांव के कई लोगों जोड़ रखा था। वह ग्रुप में प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो और लिंक शेयर करता था। लोगों को देश के खिलाफ भड़काता था। 12वीं पास मौलाना सरगना, वाट्सएप ग्रुप बनाया सावेज ने पूछताछ में बताया कि मैं 12वीं तक पढ़ा हूं। किराना की दुकान पर काम करता हूं। मैं करीब 6 साल तक नाहल की मस्जिद में मौलाना रहा। अब वर्तमान में मैं कस्बा मसूरी में अजीजनगर कालोनी में रहता हूं। उसने बताया कि मैं पिछले कुछ समय से में फेसबुक और इस्टाग्राम पर वीडियो देख रहा था। इसमें मेरे समुदाय के व्यक्तियों पर जुल्म और अत्याचार की घटनाएं दिखाई देती थीं। गांव के मदरसे में मैं और अन्य सभी लोग मिलकर अपने समुदाय के प्रति हो रहे अत्याचार पर बातचीत करते थे। प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े वीडियो देखते थे। फिर मैंने वाट्सएप ग्रुप बनाकर अन्य सभी लोगों को अपने मजहब के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति जागरूक करने का काम शुरू कर दिया। बांग्लादेश से जुड़े हैं तार इकराम अली की मां साहिदा मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। पुलिस उसकी मां साहिदा की भी जांच कर रही है। आरोपी जावेद ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप का प्रमुख मेंबर सावेज है। इकराम ने पूछने पर बताया कि मैं गाजियाबाद में वकील हूं। मैं भी अपने साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहता था। मैं भी सावेज के साथ जुड़ गया। जैश-ए-मौहम्मद जैसे प्रतिबंधित संगठनों के ट्रेनिंग की वीडियो देखने लगा। उससे प्रभावित होकर मैंने अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना शुरू कर दिया। DCP बोले- फोन और चैट की जांच की जा रही डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनकी देश विरोधी गतिविधियां पाईं गईं हैं। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जैश-ए-मौहम्मद प्रतिबन्धित संगठन और फरातुल्ला गौरी ग्रुप को फॉलो और लाइक करते हैं। आरोपियों की कुछ वाट्सऐप चैट भी सामने आईं हैं। साइबर और पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। अरेस्ट किए गए लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। …………….. ये खबर भी पढ़िए- हाईकोर्ट का आदेश-बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों:कहा- घर में नमाज पढ़वाने वाले हसीन को कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार बरेली में अपने घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस की ओर से रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या को 23 मार्च को तलब किया है। कोर्ट ने मकान मालिक हसीन खान की सुरक्षा में 24/7 दो गार्ड तैनात करने का भी आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपए लौटाए:सोनभद्र में साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर लगातार निगरानी
    Next Article
    कौशांबी में विश्व किडनी दिवस पर कार्यक्रम:स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment