Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपए लौटाए:सोनभद्र में साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर लगातार निगरानी

    9 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर ठगी के शिकार 86 पीड़ितों को 35.86 लाख रुपए की राशि वापस दिलाई है। पुलिस ने फरवरी 2026 से अब तक 86 पीड़ितों के कुल 35 लाख 86 हजार 160 रुपए वापस उनके बैंक खातों में जमा कराए हैं। पुलिस अधीक्षक का अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें साइबर सेल, साइबर क्राइम पुलिस थाना और सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने इस सफलता को अंजाम दिया है। पुलिस की निरंतर और सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, फरवरी 2026 से अब तक 86 साइबर ठगी पीड़ितों की 35 लाख 86 हजार 160 रुपए की धनराशि वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, जनवरी 2026 में भी 48 पीड़ितों के 23 लाख 12 हजार 636 रुपए उनके मूल बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराए गए थे। एसपी ने कहा कि जनपदीय साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर लगातार निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराने, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण और विभिन्न बैंकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित के जरिए संभव हो सकी है। एसपी ने कहा कि सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। पुलिस न केवल अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर रही है, बल्कि साइबर ठगी से पीड़ित आम जनता की धनराशि सुरक्षित वापस दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। वही पुलिस अधिक्षक ने आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम का सख्त रुख:बोले- सरकारी योजनाओं में असहयोगी बैंकर्स को जिले में नहीं रहने दिया जाएगा
    Next Article
    जैश ए मोहम्मद संगठन से जुड़े 6 लोग अरेस्ट:12वीं पास मौलाना सरगना, वाट्सग्रुप बनाकर कर रहा था माइंडवॉश; UAPA के तहत केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment