Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जाति के नाम पर हिंसा फैलाने वालों से रहें सावधान':लखनऊ में जयंत चौधरी बोले- अंकित बालियान के परिवार के साथ खड़े हैं

    1 day ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी के लोगों को छोटे-छोटे मनमुटाव भूलकर नए लोगों का स्वागत करना चाहिए। पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के अनुभवों से सीखकर संगठन को और मजबूत किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में विकास की बात हो रही है। ऐसे समय में कुछ लोग जाति के नाम पर समाज में हिंसा और विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज की एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल चुके हैं। पार्टी अंकित के परिवार के साथ खड़ी है। ये बातें उन्होंने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 'चवन्नी' बयान के बाद पहली बार जयंत लखनऊ पहुंचे। जयंत ने कहा- अंकित हत्याकांड में प्रशासन संवेदनशील है हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की हत्या को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक और दुखद घटना है। मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिवार के साथ हर स्तर पर खड़े हैं। घटना के पहले दिन से ही रालोद के लोग परिवार के साथ मौजूद हैं। जिला प्रशासन भी मामले में संवेदनशीलता के साथ उचित कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि परिवार को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। जयंत ने कहा- तेजी से हो रहे विकास का लाभ युवाओं को मिले जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी से विकास हो रहा है, उसका लाभ युवाओं और रोजगार के क्षेत्र में भी मिलना चाहिए। इसी सिलसिले में हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। देश में दो प्रमुख डिफेंस एक्सपो आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश में हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के तहत झांसी से लेकर लखनऊ तक छह शहर जुड़े हुए हैं। हमारी कोशिश है कि इस क्षेत्र के विकास को और गति दी जाए। रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान हमारी बातचीत इस बात पर होगी कि डिफेंस कॉरिडोर और आईटीआई के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर कैसे उपलब्ध कराए जा सकते हैं? 'यूपी में आरएलडी के बिना सरकार न बने' आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के समय वाली पार्टी हम सबको बनाना है। हमें ऐसी मेहनत करनी है कि यूपी में आरएलडी के बिना सरकार न बने। प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कार्यकर्ता ही हम सबकी ताकत हैं। रायबरेली के बीके शुक्ला समेत कई नेता ने ली पार्टी की सदस्यता कार्यक्रम में रायबरेली के ब्राह्मण नेता बीके शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ली। बीके शुक्ला शिक्षक एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पार्टी अब उन्हें ब्राह्मण समाज के बीच संगठन विस्तार की जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। रालोद ने हाल में अनुपम मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के भीतर इसे ब्राह्मण समाज को संगठन से जोड़ने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी का फोकस अब केवल पश्चिमी यूपी तक सीमित रहने के बजाय पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में भी संगठन खड़ा करने पर है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी राजनीतिक जानकार मानते हैं कि रालोद की कोशिश प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ब्राह्मण और दूसरे सवर्ण समाज को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया जाएगा। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता मयंक त्रिवेदी का कहना है कि पार्टी ब्राह्मणों और सवर्णों को मजबूती से अपने साथ जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि पार्टी सत्ता में आने पर इन वर्गों को उचित सम्मान और भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। सपा के बाद रालोद की नजर ब्राह्मण वोट बैंक पर राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यूपी में ब्राह्मणों को साधने की कोशिश पहले से कई राजनीतिक दल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी भी इस वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए लगातार सक्रिय है। ऐसे में एनडीए का हिस्सा रालोद भी अब अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने के लिए ब्राह्मण और सवर्ण मतदाताओं पर फोकस कर रहा है। पढ़िए अखिलेश का बयान… अखिलेश यादव ने 16 अगस्त को गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा था- उन्होंने ऐसे गठबंधन किए, जिनके लोग न जाने कहां-कहां से आए थे। ‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए।’ अखिलेश का यह बयान राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर तंज माना गया। -------------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में बुलडोजर से ढहाए गए वकीलों के अवैध चैंबर, बिजली काटी गई खनऊ जिला कोर्ट के आसपास बने अवैध चैंबरों पर नगर निगम की कार्रवाई शुरु हो गई है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या कोर्ट के आसपास बढ़ी। नगर निगम की टीम करीब 8 बुलडोजर और हाईवा के साथ तैनात हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो खाई में गिरी:हरियाणा के 5 दोस्त घायल, सोनीपत से घूमने निकले थे, 3 हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    लखनऊ में साली पर देह व्यापार कराने का दबाव बनाया:विरोध करने पर कपड़े उतारकर पीटता है, भाई की शिकायत पर मामला खुला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment