Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूता पहनने पर भाई पर कैंची से किया हमला, मौत:ऑनलाइन मंगाए गए जूते को पहले पहनने को लेकर हुआ था विवाद

    19 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन मंगाए गए जूते को पहले पहनने को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे ग्राम चौमुखा नौका टोला की है। जानकारी के अनुसार, सूरज शर्मा (16) और उसके छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा (15) के बीच जूते पहनने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर सूरज ने पास में रखी कैंची से लक्ष्मण के सिर और हाथ पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. संजीव गुप्ता ने संभाला CSA VC का कार्यभार:डीन व अधिकारियों साथ मीटिंग करके प्राथमिकताएं की तय
    Next Article
    मैनपुरी में नारी शक्ति वंदन को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन:कुँवर आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment