Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंतर-मंतर पर कार से लाठियां निकालते दिखे युवक, VIDEO:प्रदर्शनकारियों को धमकाया; पुलिस ने कार को जाने दिया, बाद में कहा- कुछ नहीं मिला

    12 hours ago

    1

    0

    तारीख: 11 अक्टूबर, जगह: दिल्ली का कनॉट प्लेस। कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। यहीं हाथ में लाठी लिए कुछ लड़के प्रदर्शनकारियों को धमकाते दिखे। इससे पहले मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने पुलिस को बताया था कि एक कार में लाठियां रखी हैं, इसकी जांच करनी चाहिए। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने कार को जाने दिया। बाद में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर दावा किया कि वाहन की जांच में कुछ भी गैरकानूनी या आपत्तिजनक नहीं मिला। लेकिन ऐसा है नहीं, भास्कर के पास वीडियो है, जिसमें एक लड़का कार से लाठी निकालते दिख रहा है। यही आगे प्रदर्शनकारियों को धमकाता है। इसे सीक्वेंस में समझिए… पहला वीडियो 2 मिनट 7 सेकेंड के इस वीडियो में कार कनॉट प्लेस पर पार्किेंग के सामने की तरफ सड़क पर खड़ी दिख रही है। उसके आसपास 10-15 लड़के खड़े हैं। तभी पार्किंग के सामने प्रदर्शन कर रहे लोग निकलते हैं। एक लड़का कार की पिछली सीट की तरफ का गेट खोलता है और अंदर से दो लाठी निकालकर प्रदर्शनकारियों की तरफ बढ़ता है। दूसरा लड़का उसे रोकता है और वापस कार की तरफ भेज देता है। प्रदर्शन में शामिल लोगों की लड़कों से बहस होती है। वे लड़कों की तरफ बढ़ते हैं। लड़के भागकर दुकानों की तरफ आ जाते हैं। यहां कार से लाठी निकालने वाला लड़का वीडियो बना रही एक लड़की को मारने के लिए लाठी उठाता है। दूसरा वीडियो इसी घटना का ये दूसरे एंगल से वीडियो है। प्रदर्शन कर रहे लोगों की तरफ कुछ लड़के बढ़ते हैं। इनमें एक ने सफेद शर्ट पहनी है और तिलक लगाया है। लड़के नारे लगा रहे हैं- हमसे ले लो आजादी। इसी दौरान प्रदर्शनकारी लड़कों को घेर लेते हैं। सफेद शर्ट पहना लड़का बाकी लोगों को लाठी दिखाकर डराता है। तीसरा वीडियो एक मीडियाकर्मी पुलिस से बोलता है कि ये गाड़ी दो घंटे से यहां खड़ी है। इसमें डंडे रखे हैं। एक पुलिसकर्मी कार के पास जाता है। फिर मीडियाकर्मी से कहता है- रोड से हटो, मुझे मत बताओ। गाड़ी हटाना ट्रैफिक का काम है। इसी दौरान कार निकलने लगती है। कार का पिछला शीशा कवर होता है। लोग कार को घेर लेते हैं। बार-बार बोलते हैं कि गाड़ी में डंडे रखे हैं। पुलिसवाले कार के लिए रास्ता बनाते हैं और बिना चेक किए उसे निकाल देते हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी मीडियाकर्मियों को वहां से हटा दिया। गाजियाबाद की कार, 2026 का रजिस्ट्रेशन वीडियो में कार का नंबर UP 14 HA 4945 दिख रहा है। UP 14 गाजियाबाद RTO का कोड है। RTO रिकॉर्ड के मुताबिक, कार 21 जनवरी 2026 को रजिस्टर हुई थी। दावा है कि रिकॉर्ड में कार मालिक का नाम G****V P****Y लिखा है। कार के आगे न्यू दिल्ली बार असोसिएशन और पटियाला हाउस कोर्ट के स्टिकर लगे थे। दिल्ली पुलिस ने कहा- कार से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला DCP NEW DELHI नाम के एक्स अकाउंट से रात 12 बजे ट्वीट किया गया। इसमें लिखा था कि वाहन को नियमित सत्यापन के लिए ही पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। व्यक्ति की पूरी प्रोफाइल की जांच की गई और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। वाहन की गहन जांच में कुछ भी गैरकानूनी या आपत्तिजनक नहीं पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटाखा बैन,सुप्रीम कोर्ट बोला-कम प्रदूषण वाले तरीके अपनाएं:वकील ने कहा-भगवान को पता चले कि उनके नाम पर बच्चे बीमार हो रहे तो वो भी हैरान होंगे
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया:न हमारे सामने आया, न मंजूर किया ना ही नामंजूर किया; बिहार SIR पर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment