Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिंदा बच्चों को मृत दिखाकर राशन कार्ड से काटे नाम:पति की यूनिट भी परिवार का विभाजन दर्शाकर काटी, कार्ड में मां-बेटे का नाम शेष

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा बच्चों को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से उनके नाम काट दिए गए। परिवार के मुखिया की यूनिट भी परिवार का विभाजन दर्शाकर निरस्त कर दी गई। मामला सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव किनौनी का है। राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम काटे जाने के बाद पीड़ित महिला ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन आरोप है कि किसी ने सुनवाई नहीं की। अब सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद के प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने जिलाधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत कर मामले में जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव किनौनी, विकास खंड रोहटा निवासी सोनाक्षी पत्नी योगेश के नाम राशन कार्ड बना हुआ है। शिकायत के मुताबिक, राशन कार्ड संख्या 213840655396 में सोनाक्षी समेत परिवार के छह सदस्यों की यूनिट दर्ज थीं। इनमें सोनाक्षी के ससुर कालू की यूनिट को विस्थापित दर्शाकर निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा उनके दो बच्चों देव और परी की यूनिट भी काट दी गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों को रिकॉर्ड में मृत दर्शाया गया है, जबकि वे जीवित हैं और परिवार के साथ रहते हैं। परिवार साथ, फिर भी पति का नाम काटा शिकायत में बताया गया है कि सोनाक्षी के पति योगेश की यूनिट भी परिवार का विभाजन दर्शाकर निरस्त कर दी गई। जबकि परिवार एक साथ रहता है। इस तरह राशन कार्ड से परिवार के कई सदस्यों के नाम कट गए। अब कार्ड में केवल सोनाक्षी और उनके एक बेटे विराट का नाम ही शेष बताया गया है। परिवार का आरोप है कि गलत जानकारी के आधार पर यूनिट निरस्त किए जाने से उन्हें सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। विभाग में शिकायत की, नहीं हुई सुनवाई सोनाक्षी का आरोप है कि राशन कार्ड से नाम काटे जाने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद से मामले की शिकायत की। विधायक ने अपने प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भिजवाया है। इसमें राशन कार्ड का रिकॉर्ड जांचने, गलत प्रविष्टियों को दुरुस्त कराने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सरकारी योजनाओं के लाभ पर भी संकट दिनेश गुप्ता का कहना है कि जीवित बच्चों को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम काटना गंभीर मामला है। इस तरह की गलत प्रविष्टि से बच्चों के सरकारी रिकॉर्ड में भी परेशानी पैदा हो सकती है। परिवार को आशंका है कि राशन कार्ड में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पात्रता आधारित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आएगी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर बच्चों के नाम सही दर्ज कराने और परिवार की निरस्त यूनिटों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। पहले भी सामने रहे गलत तरीके से यूनिट काटने के मामले राशन कार्ड से गलत सूचना के आधार पर यूनिट निरस्त किए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। हालांकि, किनौनी का मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि इसमें दो जीवित बच्चों को मृत दर्शाकर नाम काटने का आरोप है। इससे राशन कार्ड में दर्ज सूचनाओं के सत्यापन और नाम काटने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चों को मृत दर्ज करने और परिवार के अन्य सदस्यों की यूनिट निरस्त करने के पीछे क्या वजह रही तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैसे न देने पर आवास-सूची से नाम काटने का आरोप:उन्नाव में महिला ने DM से की शिकायत, जनता दर्शन में मिला जांच का आश्वासन
    Next Article
    कौशांबी में युवक पर बंदूक की बट से हमला, फायरिंग:तिसूचक गालियां देने का आरोप, बाइक से भागते आरोपियों का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment