Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में युवक पर बंदूक की बट से हमला, फायरिंग:तिसूचक गालियां देने का आरोप, बाइक से भागते आरोपियों का VIDEO

    46 minutes ago

    1

    0

    कौशांबी मामूली विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। घायल युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को सिंघिया चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। घटना 21 अक्टूबर का है। जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। गांव निवासी राम सिंह के मुताबिक, उनका बेटा आकाश गांव के कुछ युवकों के साथ भैंस चरा रहा था। इसी दौरान गांव का उच्ची पांडेय वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर आकाश से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद मारपीट हुई और ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। के कोखराज थाना क्षेत्र 21 अक्टूबर की शाम फोन कर साथियों को बुलाने का आरोप राम सिंह के अनुसार, 21 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे आकाश भैंस चरा रहा था। इसी दौरान उच्ची पांडेय से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि उच्ची ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद उसके साथी बाइक से दो नाली बंदूक लेकर पहुंचे और आकाश से मारपीट करने लगे। बंदूक की बट से पीटा, जातिसूचक गालियां दीं आरोप है कि मौके पर पहुंचे युवकों ने आकाश को जातिसूचक गालियां दीं और बंदूक की बट से उसकी पिटाई की। मारपीट में आकाश घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीण जुटे तो बाइक से भाग निकले आरोपी शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। आरोप है कि खुद को घिरता देख आरोपी आकाश को जान से मारने की धमकी देते हुए बंदूक लेकर बाइक से फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपियों के बंदूक लेकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिता ने चौकी में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच घायल आकाश के पिता राम सिंह ने गुरुवार को सिंघिया चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंघिया चौकी प्रभारी आलोक राज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिंदा बच्चों को मृत दिखाकर राशन कार्ड से काटे नाम:पति की यूनिट भी परिवार का विभाजन दर्शाकर काटी, कार्ड में मां-बेटे का नाम शेष
    Next Article
    बरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव:एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, थोड़ी देर बाद रामपुर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment