Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जादू की छड़ी से गड़ा सोने का सिक्का निकाला:जाल में फंसी गोरखपुर की महिला, तंत्र-मंत्र से सोना पाने के लिए दे दिए 4 लाख रुपये

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की महिला को घर में गड़ा हुआ सोना-चांदी दिलाने का लालच देकर जालसाज ने 4 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि जालसाज ने महिला के घर में अंग्रेजों के जमाने का सोना गड़ा होने का दावा किया था। जिसे पाने की लालच में महिला ने जाल में फंसकर 4 लाख रुपये दे दिए। जालसाज का भेद का खुलने पर रसूलपुर की हस्सान नूरी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिनके निर्देश पर गोरखनाथ थाने में इरशाद उर्फ रेहान के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… जालसाज बोला- घर में अंग्रेजों के जमाने का सोना गड़ा है रसूलपुर की हस्सान नूरी ने बताया कि इरशाद उर्फ रेहान ने जमीन में गड़े धन को निकालने का झांसा देकर विश्वास में लिया था। एक दिन महिला को वह तिवारीपुर इलाके के डोमिनगढ़ लेकर गया। वहां पर मेटल डिटेक्टर, जिसे वह जादू की छड़ी बताता है, उसकी मदद से जमीन से गड़ा सोने का सिक्का निकालकर दिखाया। इस तरह का चमत्कार दिखाकर हस्सान को इरशाद ने विश्वास में ले लिया। यह देखकर हस्सान के मन में भी गड़ा धन पाने की इच्छा हुई। वह इरशाद को अपने घर लेकर गईं। इरशाद थोड़ी देर घर में घूमता रहा। फिर उसने कहा कि इस घर में तो अंग्रेजों के जमाने का सोना-चांदी भारी मात्रा में गड़ा हुआ है। जिसे निकालने के लिए 4 लाख रुपये का खर्च बताया। इरशाद ने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए दिल्ली के एक अधूरी के पास चलना पड़ेगा। लालच में पड़कर हस्सान ने इधर उधर से कर्ज लेकर पैसे जुटाए। दिल्ली में थमा दिया घड़ा, बोला खोलना मत हस्सान नूरी ने बताया कि वह पैसे लेकर इरशाद के साथ दिल्ली गई। वहां पर एक लड़का मास्क लगाकर आया। उसने रुपये लेकर कपड़े में बंधा घड़ा दिया और चला गया। इरशाद ने उस घड़े को ट्राली बैग में रखकर कहा कि आप लोग इसे रास्ते में कहीं खोलिएगा नहीं। घर पहुंचने से पहले अगर इसे खोला तो इसका प्रभाव निष्क्रिय हो जाएगा। घड़े से निकली राख, हैरान हो गया परिवार हस्सान नूरी ने बताया कि घर आकर घड़े पर लगा कपड़ा हटाया गया। तब पता चला कि घड़े में राख भरी थी। पूरा परिवार हैरान हो गया। तत्काल हस्सान ने इरशाद को कॉल किया और बोलीं कि घड़े में राख मिली है। मेरे पैसे वापस कर दिजिए। इसके बाद इरशाद आनाकानी करने लगा। गोरखनाथ थाने के प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जींद में यूपी का पशु चोर अरेस्ट:जुलाना के गांव से चोरी की भैंस, पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया
    Next Article
    सीतापुर में कांग्रेस का वंचित महिला वर्ग सम्मेलन हुआ:अनिल जयहिंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं में असुरक्षा की भावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment