Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेवी जैन कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया:छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, शिक्षा के महत्व पर नुक्कड़ नाटक भी हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के जे.वी. जैन महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर हुई, जिसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संचालन एम.एड. तृतीय वर्ष की छात्राओं फरीदा और माधवी ने किया। बी.एड. और एम.एड. के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें अंजली की देशप्रेम कविता, अंजली, रेहा और निदा का शिक्षा के महत्व पर नुक्कड़ नाटक, स्वाति का गीत और अजेंद्र का भाषण शामिल था। एटी और मधु ने रोचक रोल प्ले भी किया, जिसे खूब सराहा गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम शर्मा सहित विभाग के डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. नीला कौशिक, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, श्री सुशील कुमार, श्रीमती पूजा और श्रीमती सपना जैसे सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। डॉ. शर्मा ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह समारोह यादगार बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS बनने के लिए बहनों ने चाय की दुकान लगाई:DM ने फोन पर बात की, बोलें- हर संभव मदद करूंगा, अपने आवास पर बुलाया
    Next Article
    टीचर पति-पत्नी का हत्यारा चप्पल से पकड़ा गया:आधी रात महिला ने चोरी करते हुए देखा था, सुल्तानपुर में दोस्तों के साथ कुल्हाड़ी से काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment