Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर पति-पत्नी का हत्यारा चप्पल से पकड़ा गया:आधी रात महिला ने चोरी करते हुए देखा था, सुल्तानपुर में दोस्तों के साथ कुल्हाड़ी से काटा

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में 28 सितंबर को मारे गए टीचर पति-पत्नी की हत्या उनके ड्राइवर ने ही की थी। आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को मारा था। आधी रात को ड्राइवर उनके कमरे में अलमारी की चाबी खोज रहा था, तभी सरकारी प्रिंसिपल की पत्नी ने उसे देख लिया। महिला ने ड्राइवर को डांटा तो उसने विरोध कर शांत रहने को कहा। लेकिन उन्होंने शोर मचाकर पति को बुला लिया। जब पति-पत्नी विरोध करने लगे तो दोनों की फावड़े और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार दोपहर 1:15 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। आरोपियों का एक दोस्त अभी फरार है। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर कादीपुर के कुंभी डडिया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान की है। हत्याकांड से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरी वारदात सिलसिलेवार पढ़िए… कुंभी डडिया गांव में मुकेश सिंह (45) का पैतृक आवास है। वो खनुहट के कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। वो ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। प्रिंसिपल की पत्नी विनीता (43) गांव में ही घर से 1 किमी दूर मनरागी इंटर कॉलेज चलाती थीं। उनके स्कूल में 17 शिक्षक और कर्मचारियों का स्टॉफ हैं। स्कूल में 550 बच्चे पढ़ाई करते हैं। दोनों का इकलौता बेटा अभ्यदुय (20) दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। स्कूल में ड्राइवरी के साथ पढ़ाता भी था आरोपी एसपी विनीत जायसवाल ने बताया- दंपती के स्कूल में राकेश कुमार यादव (36) बस ड्राइवर था, जो कुंभी डडिया का रहने वाला है। उसने अपने आशीष उर्फ डब्लू यादव (26) और एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। कादीपुर की बुढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया से करीब 50 मीटर पहले दोनों को गिरफ्तार किया गया। राकेश टीचर पति-पत्नी के स्कूल में बस चलाने के अलावा कंप्यूटर पढ़ाने का भी काम करता था। राकेश की आर्थिक स्थिति खराब थी। इसलिए उसने अपने पड़ोसी और पट्टीदार आशीष यादव के साथ मिलकर संस्थान में चोरी की योजना बनाई थी। चोरी पकड़े जाने पर ड्राइवर बोला- आगे से नहीं करूंगा राकेश को स्कूल, कार्यालय और लगे सीसीटीवी कैमरों की पूरी जानकारी थी। 28 सितंबर की रात वो स्कूल के ऑफिस में चोरी करने गया था। अलमारी का लॉकर खोलते समय विनीता सिंह ने उन्हें देख लिया और विरोध किया। ड्राइवर ने विनीता से बात को वहीं खत्म करने की बात कही। साथ ही कहने लगा कि आगे से ऐसा कुछ नहीं करुंगा। लेकिन विनीता ने शोर मचाकर प्रिंसिपल पति को बुला लिया। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने पास रखे फावड़े से विनीता पर वार कर दिया। पत्नी की हत्या से डरे मुकेश कमरे से भागने लगे तो राकेश और आशीष ने दौड़ाकर कुल्हाड़ी से उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद अलमारी में रखे रुपए, मोबाइल और आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। अब पढ़िए, एक चप्पल से कैसे पकड़ा गया हत्यारा टीचर पति-पत्नी की हत्या के आरोप से बचने के लिए राकेश अनजान होने का नाटक करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि वो बस की चाबी लेने आया था तो दोनों पति-पत्नी की लाश देखी। पुलिस को जांच के दौरान राकेश की एक चप्पल मौके से पड़ी मिली। पुलिस ने राकेश के अलावा स्कूल स्टाफ के 17 लोगों से अलग-अलग समय पर पूछताछ की। पुलिस को स्टाफ से पूछताछ में पता चला कि ऐसी चप्पल राकेश पहनता है। इसके बाद पुलिस का शक राकेश पर गहराया। पुलिस के मुताबिक स्कूल के सीसीटीवी आरोपी राकेश ने वारदात के 4 दिन पहले ही खराब कर दिए थे। इसके साथ ही डीवीआर को भी तोड़ दिया था। पहले पुलिस को उलझाया, बाद में टूटा आरोपी एसपी के मुताबिक, घटना की कड़ियां जुड़ती गईं। वारदात के दौरान आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी स्कूल में ही मिली थी। उसकी कॉल डिटेल निकालने पर उसकी दो दोस्तों से बातचीत का पता चला। इसके बाद उसे आज पकड़ा गया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया। जब पुलिस ने सबूत सामने रखे तो वो टूट गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया- पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना फावड़ा, 1 कुल्हाड़ी, 34,960 रुपए व मृतका विनीता सिंह का आधार कार्ड और आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… फौजी की लाश के पैर पकड़कर रोई पत्नी: बेटे के शव को दुलारती रही; देवरिया में एक चिता पर बाप-बेटे-भाई का अंतिम संस्कार सेना में सूबेदार, उनके बेटे, भाई और भतीजे के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह देवरिया पहुंचे। जैसे ही चारों शव उनके पैतृक गांव पहुंचे, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सूबेदार पति के शव के पैर पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी रोते-रोते बेहोश हो गई। होश में आने पर वह पिता का चेहरा देखने की जिद करती और उठकर पिता की तरफ दौड़ पड़ती। परिवार वाले उन्हें पकड़कर संभालते। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवी जैन कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया:छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, शिक्षा के महत्व पर नुक्कड़ नाटक भी हुआ
    Next Article
    DLF मॉल में घी-तेल चुराते पकड़ी गई महिला, VIDEO:सिक्योरिटी गार्ड को बैग नहीं दिखा रही थी, पति स्टोर में बिलिंग करा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment