Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह

    11 hours ago

    1

    0

    जेवर। जेवर विधानसभा के विकास क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। आज लगभग ₹25 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के असंख्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।यह आधुनिक विद्यालय उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा निर्मित किया जाएगा, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना प्राधिकरण) द्वारा इसके निर्माण हेतु लगभग 6 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह भूमि पूजन केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और जेवर विधानसभा को लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई सौगातें प्राप्त हो रही हैं।उन्होंने कहा कि यह आधुनिक कंपोजिट विद्यालय प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा। विद्यालय में आधुनिक कक्षाएँ, स्मार्ट क्लास, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, खेल मैदान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ समय पूर्व क्षेत्र को राजकीय महिला महाविद्यालय की सौगात मिली और अब आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का निर्माण प्रारंभ होना इस बात का प्रमाण है कि जेवर विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र के विद्यालय सशक्त होते हैं, उसी क्षेत्र का भविष्य भी सशक्त होता है।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जेवर विधानसभा आज शिक्षा, आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, औद्योगिक विकास, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना तथा अब आधुनिक विद्यालयों का निर्माण इस परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं।विधायक ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे, विशेषकर बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लें, क्योंकि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव होता है।कार्यक्रम के अंत में विधायक ने यमुना प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह विद्यालय आने वाले वर्षों में जेवर विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा तथा हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत
    Next Article
    Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment