Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेवर ने दुनिया के नक्शे पर बनाया अपना स्थान:विधायक धीरेंद्र सिंह बोले- बेहतर स्वास्थ्य-एजुकेशन करेंगे, टिकट मायने नहीं रखता

    2 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्ध नगर के जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा- नौजवान साथियों से आग्रह करता हूं कि क्षेत्र के वे लोग, जो विकास को आगे ले जाना चाहते हैं, अगर मेरे साथ मिलकर टीम भावना से काम करेंगे, तो हम क्षेत्र में विकास के लिए ज्यादा बेहतर परिणाम दे पाएंगे। समस्याओं को समझते हुए उनका निवारण करेंगे, तो हम एक बेहतर विधानसभा क्षेत्र बना सकेंगे। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्या कहा, दैनिक भास्कर ने उनसे बातचीत की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल : आप अपने काम के लिए खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : मेरी विधानसभा एक प्रगतिशील क्षेत्र के तौर पर जानी जाती है। 2017 से पहले जहां कुछ भी नहीं था, आज वह दुनिया के नक्शे पर अपना स्थान बना चुकी है। मैं अपने कार्य के लिए 10 में से 10 नंबर दूंगा। सवाल : ऐसा कौन सा सबसे बड़ा काम है, जो आपने जेवर विधानसभा में कराया? जवाब : जेवर अब दुनिया में निवेश के नाम से जाना जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां सेमीकंडक्टर इकाई के शिलान्यास के लिए आए थे। फिल्म सिटी बनने जा रही है, जहां शूटिंग शुरू हो चुकी है। आज अगर कोई विदेशी निवेशक भी आता है, तो सबसे पहले जेवर में जगह मांगता है। यहां किसान भी विकास के साथी हैं। जापानी और अमेरिकी कंपनियों के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क और इंडस्ट्रियल क्षेत्र ने गति पकड़ी है। ये तरक्की की दिशा में बढ़ते कदम हैं। सवाल : कौन सा ऐसा काम है, जो जेवर में जरूरी है, लेकिन आप अभी नहीं करा पाए? जवाब : मेरी विधानसभा में कुछ ऐसे काम हैं, जिन पर मैं अभी काम कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था हर गरीब तक पहुंचे। अगर किसी को ब्रेन हेमरेज हो जाए, तो उसे प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। मैं एक ऐसा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनवाना चाहता हूं, जिसमें हर गरीब व्यक्ति को गंभीर बीमारियों का निशुल्क और सुगम इलाज मिल सके। दूसरा, मैं शिक्षा के क्षेत्र में भी और काम करना चाहता हूं। हर गरीब तक शिक्षा पहुंचे। मेरी इच्छा है कि हर 10-15 गांवों के बीच एक शैक्षणिक संस्थान हो। सवाल : 2027 में क्या लगता है, जेवर से किसकी दावेदारी रहेगी? जवाब : विधायक तो मैं हूं ही। यह हमारी पार्टी तय करती है कि वह आने वाले चुनाव में किसे मैदान में उतारेगी। हमारा काम देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को धरातल तक पहुंचाना है। सेवा और विकास करना है। टिकट मायने नहीं रखता। अगर पार्टी मौका देगी, तो हम फिर सेवा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:कासगंज का लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल, हेड कांस्टेबल भी जख्मी
    Next Article
    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो UP से अरेस्ट:दिल्ली IB और पुलिस ने हापुड़ से पकड़ा, पाकिस्तानी गैंगस्टर को भेजते थे मंदिरों-सार्वजनिक जगहों को VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment