Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कायमगंज में कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:कासगंज का लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल, हेड कांस्टेबल भी जख्मी

    2 hours ago

    1

    0

    कायमगंज में कुंडल लूट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल और अवैध असलहा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को फरार आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया था। कुलदीप कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के अलैयापुर का निवासी है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लूटे गए कुंडल की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर ले गई। बरामदगी स्थल पर आरोपी कुलदीप ने पहले से छिपाकर रखे .315 बोर के तमंचे से भागने की नीयत से पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इस अचानक हुई फायरिंग में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी के हाथ में गोली लग गई। खुद को घिरता देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी कुलदीप के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कुलदीप को दबोच लिया। घायल हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी और आरोपी कुलदीप को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से घटना में लूटे गए कुंडल और हमले में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना 13 मार्च को कायमगंज में हुई कुंडल लूट से संबंधित है। उस दिन करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू के साथ एटा जा रहे थे, तभी ढमढेरा के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके कुंडल लूट लिए थे। शोर मचाने पर एक कार सवार और ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा किया था। पीछा करने के दौरान बदमाश गिर गए थे। उस वक्त एक आरोपी सनी निवासी दत्तूनगला को ग्रामीणों ने एक शौचालय से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सनी के पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ था, जिसमें महिला के 1150 रुपये और आधार कार्ड की छायाप्रति मिली थी। साथ ही लूट में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई थी। हालांकि, कुलदीप तब फरार होने में कामयाब रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किर्तन गाकर लौटते समय कुएं में गिरा अधेड़, मौत:सोनभद्र पुलिस जांच में जुटी, दोस्त का दावा- नशे की हालत में हुआ हादसा
    Next Article
    जेवर ने दुनिया के नक्शे पर बनाया अपना स्थान:विधायक धीरेंद्र सिंह बोले- बेहतर स्वास्थ्य-एजुकेशन करेंगे, टिकट मायने नहीं रखता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment