Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी मामले में विवेचक के बयान:मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने भरे मंच से की थी अश्लील टिप्पणी

    20 hours ago

    1

    0

    रामपुर की पूर्व सांसद और सिने अभिनेत्री जयप्रदा पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी के मामले में विवेचक ऋषिपाल सिंह ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए हैं। मामले में अभी तक जयाप्रदा समेत 7 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ACJM प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में चल रही है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की डेट फिक्स की गई है। मामला 2019 का है। रामपुर सीट से सपा उम्मीदवार मोहम्मद आजम खां और मुरादाबाद सीट से सपा के डॉ. एसटी हसन ने चुनाव जीता था। आजम खां के स्वागत एवं सम्मान के लिए शहर के कटघर थाना क्षेत्र में मुस्लिम इंटर कॉलेज में एक प्रोग्राम रखा गया था। कार्यक्रम में मुरादाबाद, संभल और रामपुर के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में मंच से मुरादाबाद के तत्कालीन सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने पूर्व सांसद जयप्रदा के बारे में अश्लील टिप्पणी की थी। उन्हें नाचने वाली और दूसरे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। एसटी हसन के भाषण का यह वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जयाप्रदा के प्रतिनिधि की ओर से रामपुर के तत्कालीन सांसद मोहम्मद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के तत्कालीन सांसद डॉ. एसटी हसन समेत कई अन्य सपाइयों के खिलाफ कटघर थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई के अनुसार मामले में जयाप्रदा के अलावा 7 अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में प्रथम विवेचक ऋषिपाल सिंह ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। मामले के दूसरे विवेचक को गवाही के लिए 24 फरवरी को तलब किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मांझे से गर्दन कटने के मामले में FIR:बाइक से जा रहे युवक के गर्दन में उलझा था, फ्लाईओवर पर पत्नी-बच्ची संग गिरे थे
    Next Article
    ट्रेन में युवती से रेप का आरोपी TTE फरार:पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया, गोरखपुर के घर में भी दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment