Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मांझे से गर्दन कटने के मामले में FIR:बाइक से जा रहे युवक के गर्दन में उलझा था, फ्लाईओवर पर पत्नी-बच्ची संग गिरे थे

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में थाना हुसैनगंज क्षेत्र में शेर वाली कोठी के पास रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद मुशर्रफ 12 को चाइनीज मांझे का शिकार हो गए थे। वह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से हुसैनगंज से लालकुआं जा रहे थे। उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पतंग उड़ाने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गर्दन में उलझ गया था मांझा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक चाइनीज मांझा सामने आ गया। मुशर्रफ संभल पाते उससे पहले मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। तेज धार मांझे से उनकी गर्दन कट गई और दर्द से घबराकर उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक स्लिप हो गई और तीनों फ्लाईओवर पर ही गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्‌टी हादसे में मुशर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की। मुशर्रफ और उनकी पत्नी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मुशर्रफ की हालत स्थिर है। पत्नी को आई भी आई चोट मुशर्रफ ने बताया- मैं पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से लालकुआं जा रहा था। फ्लाईओवर पर मांझा गर्दन में फंस गया। इससे बाइक कंट्रोल से बाहर हो गई। पत्नी और बच्ची समेत फ्लाईओवर पर गिर गया। गनीमत रही कि फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरा या पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो जाता। गिरने से पत्नी को भी चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। मुशर्रफ ने कहा- प्रतिबंधित होने के बावजूद लोग चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं। यह जानलेवा बन रहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों की जान बच सके। लखनऊ में चाइनीज मांझे की वजह से हुईं घटनाएं जानिए… 1. कैंट इलाके में 13 फरवरी को बाइक से जा रहे युवक की गर्दन में अचानक मांझा उलझ गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता, गले में गहरा घाव हो गया। खून निकलता देख पीछे बैठे दोस्त ने बाइक रुकवाई। इसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर कजली गुप्ता ने बताया- ब्लीडिंग रोकने के लिए घाव पर 6 टांके लगाए गए हैं। मरीज की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं। युवक की पहचान इंदिरा नगर के रहने वाले ध्रुव नारायण पांडे के रूप में हुई है। ध्रुव दोस्त के साथ कैंट बंगला बाजार की ओर गए थे। शाम को लौटते समय हादसा हुआ। गनीमत रही की उन्होंने बाइक रोक दी और साथी के साथ सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। 2. चौक इलाके में 7 फरवरी को एक बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी गर्दन में घाव हो गया। युवक की पहचान चौपटिया के रहने वाले नजम खान (20) के रूप में हुई। इसी दिन यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय सचिव विमलेश तिवारी की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से नाक कट गई थी। 3. लखनऊ में 5 फरवरी काे गोमती नगर विस्तार मेंयुवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन कट गई। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई। घायल की पहचान संविदा बिजली कर्मी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। 4. लखनऊ में पूर्व फौजी बृजेश राय को मांझा गर्दन से थोड़ा ऊपर जबड़े और होंठ में लग गया। इससे उनके चेहरे पर 10 इंच लंबा गहरा घाव हो गया। मांझा गर्दन में न लगने से पूर्व फौजी की जान बच गई। 30 टांके लगे हैं। यह दुर्घटना गोमती नगर विस्तार इलाके में शहीद पथ पर 5 फरवरी हुई। 5. लखनऊ में चलती बाइक पर एमआर का गला कटा 4 फरवरी को लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई थी। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। पढ़ें पूरी खबर एक साल में चाइनीज मांझे से 8 की जान गई यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त:सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस, हर दिन समीक्षा के निर्देश
    Next Article
    जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी मामले में विवेचक के बयान:मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने भरे मंच से की थी अश्लील टिप्पणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment