Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयराम रमेश बोले- MODI गर्वमेंट मतलब 'मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया':कहा- खुद को विश्वगुरु कहने वाले लोग दुनिया को ज्ञान देने में बिजी हैं

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया, यानी भारत को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। रमेश का कमेंट पीएम मोदी के सभी कॉरपोरेट चीफ के साथ उनका हाथ उठाकर फोटो खिंचाने पर आया है। इधर 19 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी में बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में पाकिस्तान के पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की मीटिंग हुई। ओपनएआई और एंथ्रोपिक CEO ने ग्रुप फोटो में एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा एआई समिट के चौथे दिन जब ग्रुप फोटो किया जा रहा था। इस दौरान पीएम मोदी समेत अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स ने एक-दूसरे का हाथ उठाकर ऊपर की ओर उठाया था, लेकिन AI कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के को-फाउंडर डारियो अमोदेई हाथ तो ऊपर उठाया, लेकिन एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा। आज से नए नियम लागू- AI कंटेंट पर लेबल जरूरी अगर कोई फोटो, वीडियो या ऑडियो एआई की मदद से बनाया गया है, तो उस पर 'लेबल' लगाना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को शिकायत मिलने के महज 3 घंटे के भीतर हटाना होगा। ये नए नियम 20 फरवरी 2026 से लागू हो गए हैं। 10 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… ………………. AI समिट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: AI समिट में अंबानी ने कहा- डेटा की तरह सस्ता होगा AI, ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया था। पीएम ने कहा था कि जैसे खाने के पैकेट पर 'न्यूट्रिशन लेबल' होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी 'ऑथेंटिसिटी लेबल' होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया; मोदी विरोधी नारे लगाए
    Next Article
    भारत-अमेरिका समझौता, राहुल गांधी बोले-भारत पूरी तरह झुक गया:कहा- ऐसा लगता है जैसे भारत ज्यादा दे रहा है और बदले में कम पा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment